• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • गिलहरी को मिली इच्छा मृत्यु! Instagram पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स, देखें वायरल पोस्ट

गिलहरी को मिली इच्छा मृत्यु! Instagram पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स, देखें वायरल पोस्ट

Instagram पर Peanut गिलहरी को मिली इच्छा मृत्यु इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

गिलहरी को मिली इच्छा मृत्यु! Instagram पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स, देखें वायरल पोस्ट

पीनट (Peanut) गिलहरी के इंस्टाग्राम पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

ख़ास बातें
  • पर्यावरण संरक्षण विभाग का कहना है कि गिलहरी को अवैध रूप से रखा हुआ था।
  • रेबीज के कारणों की वजह से इसे जब्त कर लिया गया है।
  • कहा गया है कि जांच के दैरान गिलहरी ने एक व्यक्ति को काट भी लिया था।
विज्ञापन
सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि कुछ पालतू जानवर भी बहुत फेमस होते हैं। ऐसे ही न्यूयॉर्क में एक गिलहरी Instagram पर बहुत फेमस है। इसका नाम पीनट (Peanut) है जिसके इंस्टाग्राम पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अब यह गिलहरी बहुत चर्चा में आ गई है। वजह है कि प्रशासन ने गिलहरी को इच्छा मृत्यु दी है। आपने इंसानों को इच्छा मृत्यु मिलते सुना होगा लेकिन यहां एक पालतू गिलहरी को इच्छामृत्यु प्रदान की गई है। मामला काफी रोचक है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। 

Peanut गिलहरी को मिली इच्छा मृत्यु इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। यह गिलहरी अपनी अजीबो गरीब हरकतों के लिए बहुत पसंद की जाती थी। यह मार्क लोंगो नाम के व्यक्ति के साथ रहती थी। रिपोर्ट के अनुसार, अब चेमंग काउंटी हेल्थ डिपार्टमेंट और न्यूयॉर्क राज्य के पर्यावरण संरक्षण विभाग ने इस गिलहरी को अधिकारिक रूप से इच्छा मृत्यु प्रदान की है। 

विभाग का कहना है कि न्यूयॉर्क निवासी मार्क लोंगो ने एक रैकून और गिलहरी को अवैध रूप से अपने पास रखा हुआ था। रेबीज के कारणों की वजह से इन्हें जब्त कर लिया गया है। साथ ही बयान में यह भी कहा गया है कि जांच के दैरान गिलहरी ने एक व्यक्ति को काट भी लिया था। 

वहीं, गिलहरी को पालने वाले व्यक्ति मार्क लोंगो का कहना है कि उसने एक कार दुर्घटना में एक गिलहरी मां को मृत पाया था। फिर उसकी बच्ची को मार्क अपने साथ ले आये थे। उसकी देखभाल करने लगे। मार्क का कहना है कि जब वह ठीक हो गई तो उसे जंगल में छोड़ दिया गया था लेकिन वह फिर से वापस आ गई और 7 सालों तक उनके पास रही। 

मार्क लोंगो ने प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा कि उन्हें इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। 7 सालों से वह उनकी दोस्त बनकर रह रही थी जिसको विभाग ने उनसे छीन ही लिया। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Peanut, peanut squirrel, Instagram, squirrel euthanised
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  11. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »