• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • 32 मिलियन से ज्यादा ट्विटर अकाउंट के पासवर्ड लीक होने की आशंका

32 मिलियन से ज्यादा ट्विटर अकाउंट के पासवर्ड लीक होने की आशंका

32 मिलियन से ज्यादा ट्विटर अकाउंट के पासवर्ड लीक होने की आशंका
विज्ञापन
एक हैकर ने दावा किया है कि वह कई करोड़ ट्विटर यूज़रनेम और पासवर्ड हैक करने में सफल रहा है। वह इन जानकारियों को कथित तौर पर 10 बिटक्वाइंस में बेच रहा है।

ट्विटर अकाउंट की जानकारियां बेचने वाला शख्स Tessa88 यह दावा कर रहा है कि उसके पास 379 मिलियन अकाउंट के सारे डिटेल हैं, लेकिन यह ट्विटर आधिकारिक एक्टिव यूज़र बेस 310 मिलियन से भी ज्यादा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें डिसेबल और इनएक्टिव अकाउंट भी शामिल हैं।

डेटाबेस को बेचे जाने की जानकारी लीक्डसोर्स द्वारा दी गई। लीक्डसोर्स एक सिक्योरिटी फर्म है और उसने दावा किया है कि डुप्लीकेट आईडी को हटाने के बाद लीक हुए कैशे में 32 मिलियन यूज़र क्रेडेंशिएल मौजूद हैं। इस लीक में कथित तौर पर यूज़रनेम, ईमेल आईडी और प्लेन टेक्स्ट पासवर्ड हैं।

लीक्डसोर्स का अनुमान है कि हैकर ने ये जानकारियां ट्विटर सिस्टम को हैक करके हासिल नहीं की हैं। यह मालवेयर की मदद से किया गया है। मालवेयर के जरिए ब्राउज़र से सारे डिटेल हैक कर लिए गए हैं। पासवर्ड आम टेक्स्ट में हैं जिनमें हैशिंग या इनक्रिप्शन नहीं है। जो इस ओर इशारा करते हैं कि ये जानकारियां ट्विटर के सिस्टम से हासिल नहीं की गई हैं।

इन मीडिया रिपोर्ट पर ट्विटर की प्रतिक्रिया भी आ गई है। इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के एक प्रवक्ता ने रॉयटर्स इंडिया से कहा, ''कंपनी आश्वस्त है कि यूज़रनेम और पासवर्ड उसके सिस्टम से नहीं चुराए गए हैं।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Breach, Hack, Hacking, Passwords, Social, Twitter
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  2. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  3. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  4. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  5. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  6. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  7. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  8. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  9. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  10. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »