'HR करेंगे बात ...' Ola सीईओ भाविश अग्रवाल का यह ईमेल सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, जानें वजह

भाविश अग्रवाल का एक ईमेल इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2024 17:24 IST
ख़ास बातें
  • भाविश अग्रवाल का ईमेल इंटरनेट पर वायरल हो रहा है
  • अग्रवाल ने अटेंडेंस डेटा को चेक करने के बाद निराशा जाहिर की
  • उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को नियमित रूप से काम पर आना चाहिए

OLA इलेक्ट्रिक एक बार फिर से सुर्खियों में है।

Photo Credit: X/@kunal kamra

Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर मेकर कंपनी काफी समय से मुश्किल दौर से जूझ रही है। इसी बीच कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल का कर्मचारियों को भेजा गया एक ई-मेल इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस ईमेल में भाविश अग्रवाल ने कर्मचारियों की कड़ी खिंचाई की है। उन्हें चेतावनी तक दे डाली। आखिर भाविश अग्रवाल के इस ईमेल में ऐसा क्या था, और कर्मचारियों को किस बारे में उन्होंने खरी-खोटी सुनाई, आइए बताते हैं पूरा मामला। 

Ola इलेक्ट्रिक एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल के ईमेल को लेकर। दरअसल उनका एक ईमेल इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ओला कर्मचारियों को उपस्थिति यानी ऑफिस अटेंडेंस को लेकर खूब खींचा है। उन्होंने वर्क फ्रॉम पॉलिसी के बारे में भी स्थिति स्पष्ट की। 

भाविश अग्रवाल ने ईमेल में लिखा कि वो अटेंडेंस देख रहे हैं और बहुत निराश हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत चौंकाने वाला है। हर किसी में बुनियादी रूप से यह आत्म सम्मान होता है कि वह ऑफिस न आकर कंपनी का नुकसान न करे। यह उन कर्मचारियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा है जो ईमानदारी से कंपनी के लिए काम करते हैं और रोज ऑफिस आते हैं। कंपनी की कोई वर्क फ्रॉम होम (WFH) पॉलिसी नहीं है बशर्तें कि वजह ठोस हो। 

भाविश अग्रवाल ने अटेंडेंस डेटा को चेक करने के बाद निराशा जाहिर की। उन्होंने कर्मचारियों को चेतावनी तक दे डाली कि जो कर्मचारी किसी वैध कारण के बिना ऑफिस से गैर हाजिर रहे हैं, उनसे HR बात करेंगे! उन्होंने कर्मचारियों द्वारा अपनी अनुपस्थिति के लिए दिए गए बहाने भी बताए, जिनमें कंपनी के चेहरे की पहचान प्रणाली (facial recognition system) के बारे में शिकायतें शामिल थीं। कुछ लोगों का दावा था कि यह गलत डेटा दे रही है। अग्रवाल ने ऐसे दावों को खारिज किया। 
Advertisement

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को नियमित रूप से काम पर आना चाहिए और अच्छा काम करते हुए कंपनी के मिशन में ईमानदारी से अपना योगदान देना चाहिए। हालांकि उनका यह चेतावनी वाला ईमेल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं जिसमें कोई उनके कदम को सही बता रहा है और कोई उन्हें सख्त प्रकृति का बता रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.