100Km की स्‍पीड के साथ ट्रैक्‍टर से टकराई MG Hector, किसके हुए 2 टुकड़े, देखें वीडियो

इस वीकल को महिंद्रा एक्सयूवी 700 का प्रतिद्वंदी माना जाता है। Mahindra XUV700 का क्रैश टेस्ट हाल ही में किया गया था, जिसमें इसे 5-स्टार रेटिंग मिली थी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2022 12:57 IST
ख़ास बातें
  • MG Hector की एक ट्रैक्‍टर से भिड़‍ंत हो गई
  • हादसे में ट्रैक्‍टर के 2 टुकड़े हो गए
  • MG Hector के ड्राइवर की जान भी बच गई

एमजी हेक्‍टर और ट्रैक्‍टर के बीच भिड़ंत का वीडियो प्रतीक सिंह नाम के यूट्यूबर ने शेयर किया है।

एमजी मोटर्स की MG Hector की एक ट्रैक्‍टर से भिड़‍ंत हो गई। इसका वीडियो सामने आया है। यह भिड़ंत इसलिए महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि एमजी हेक्टर का अभी तक क्रैश टेस्ट नहीं हुआ है। इस वीकल को महिंद्रा एक्सयूवी 700 का प्रतिद्वंदी माना जाता है। Mahindra XUV700 का क्रैश टेस्ट हाल ही में किया गया था, जिसमें इसे 5-स्टार रेटिंग मिली थी। इसके मुकाबले एमजी हेक्टर को भी एक दमदार गाड़ी के रूप में पेश किया जाता है। यूजर्स इसके सेफ्टी फीचर्स के बारे में काफी कुछ कहते देखे गए हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि MG Hector की एक ट्रैक्‍टर से भिड़‍ंत में आगे क्‍या हुआ। MG Hector में सवार लोगों की जान बची या नहीं और गाड़ी को कितना नुकसान हुआ।   

एमजी हेक्‍टर और ट्रैक्‍टर के बीच भिड़ंत का वीडियो प्रतीक सिंह नाम के यूट्यूबर ने शेयर किया है। उन्‍होंने बताया है कि MG Hector 100 किलेामीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक ट्रैक्टर से टकरा गई। प्रतीक ने जो तस्‍वीरें शेयर की हैं, वो चौंकाने वाली हैं। प्रतीक ने बताया है कि जिस वक्‍त यह हादसा हुआ ट्रैक्‍टर चालक गलत लेन में था। उसके अचानक गलत लेन में आने के कारण एमजी हेक्‍टर और ट्रैक्‍टर के बीच आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। 
Advertisement

इस हादसे में एमजी हेक्टर का आगे का हिस्सा काफी बुरी तरह से खराब हो गया। एसयूवी का टायर भी टूट गया, जिसे आप वाीडियो में शेयर की गई तस्‍वीरों में देख सकते हैं। हालांकि ट्रैक्‍टर को भी कम नुकसान नहीं हुआ। बताया जाता है कि ट्रैक्‍टर का अगला हिस्‍सा दो भागों में टूट गया। यानी ट्रैक्‍टर को भी जबरदस्‍त नुकसान हुआ। 



प्रतीक सिंह ने जानकारी दी है कि हादसे के बाद ट्रैक्‍टर चालक मौके से भाग निकला। दिलचस्‍प यह भी है कि इस भीषण हादसे में एमजी हेक्‍टर के ड्राइवर को भी ज्‍यादा चोट नहीं आई और वह सुरक्षित है। वीडियो देखने से पता चलता है कि एक्‍सीडेंट होते ही कार के एयरबैग्‍स खुल गए होंगे। यह टक्‍कर इशारा देती है कि एमजी हेक्‍टर ने ट्रैक्‍टर का मुकाबला काफी बेहतर अंदाज में किया। वीडियो में दिखाई गई तस्‍वीरें बताती हैं कि कार के अगले हिस्‍से को नुकसान जरूर हुआ है, लेकिन पूरी कार डैमेज नहीं हुई। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  2. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  3. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  4. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  5. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  6. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  7. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  8. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  10. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.