Mahindra कारों के डिजाइन को कहा 'गोबर', तो आनंद महिंद्रा ने दिया ऐसा जवाब, सोशल मीडिया पर शुरू हो गए चर्चे

Mahindra BE 6e को लेकर आलोचक ने आगे लिखा, "Be6e अलग नहीं है - आपने अजूबा जैसी दिखने वाली एक और कार बनाई है जो कुछ महीनों में लोगों की आंखों की किरकिरी बन जाएगी।"

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2024 19:33 IST
ख़ास बातें
  • आलोचक ने कंपनी के कुछ डिजाइन को गोबर तक रह डाला
  • आनंद महिंद्रा ने इसके बाद हटाए गए पोस्ट के स्क्रीनशॉट को शेयर किया
  • अपने रिप्लाई में महिंद्रा ने आलोचक को उसके फीडबैक के लिए धन्यवाद कहा
Mahindra ने हाल ही में भारत में BE 6e और XEV 9e को पेश किया। लॉन्च के बाद से सोशल मीडिया दोनों मॉडल्स से खासा प्रभावित दिखाई दे रहा है, जिसमें ज्यादातर फीडबैक अच्छे दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, एक यूजर ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए कार के डिजाइन, सर्विस क्वालिटी और विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। यूजर ने नए मॉडल्स की तुलना Hyundai से की और कहा कि दक्षिण कोरियाई ब्रांड ज्यादा भरोसेमंद है। अब, यूजर के लंबे पोस्ट का रिप्लाई खुद महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने किया है, जिसने न केवल सोशल मीडिया को, बल्कि खुद पोस्ट करने वाले आलोचक को प्रभावित किया है।

X पर अपने पोस्ट में सुशांत मेहता (@skybarrister) ने लिखा, (अनुवादित) "आपका हर एक प्रोडक्ट उन लोगों के लिए है जो स्टडी और रिसर्च नहीं करते हैं... जब सौंदर्यशास्त्र की बात आती है तो आपकी कारें हुंडई के सामने कहीं भी नहीं टिकती हैं... मुझे नहीं पता कि आपकी डिजाइन टीम या आप स्वयं इतना खराब स्वाद रखते हैं। लेकिन सचमुच आपकी कारें उन लोगों के लिए हैं जो 2019 में पहाड़ के साइज की कार चाहते हैं और उन्हें विश्वसनीयता और क्वालिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।”

इतना ही नहीं, आलोचक ने कंपनी के कुछ डिजाइन को गोबर तक रह डाला। Mahindra BE 6e को लेकर आलोचक ने आगे लिखा, "Be6e अलग नहीं है - आपने अजूबा जैसी दिखने वाली एक और कार बनाई है जो कुछ महीनों में लोगों की आंखों की किरकिरी बन जाएगी।"

पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया गया था, लेकिन आनंद महिंद्रा ने इसके बाद हटाए गए पोस्ट के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए इसका जवाब भी दिया। महिंद्रा ने स्वीकार किया कि कंपनी को अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन साथ ही आलोचक को यह भी याद दिलाया कि 1990 के दशक के बाद से महिंद्रा कितना आगे आ गया है, जब विशेषज्ञों ने कंपनी को सलाह दी थी कि "कार बिजनेस से बाहर निकल जाएं।"
Advertisement
 

अपने जवाब में उन्होंने लिखा, (अनुवादित) " आप सही हैं सुशांत, हमें लंबा रास्ता तय करना है। जब मैं 1991 में कंपनी में शामिल हुआ था, तब अर्थव्यवस्था खुली ही थी। एक ग्लोबल कंसल्टेंसी फर्म ने हमें कार बिजनेस से बाहर निकलने की सलाह दी क्योंकि उनके विचार में हमारे पास इसमें प्रवेश करने वाले विदेशी ब्रांडों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का कोई मौका नहीं था। तीन दशक बाद, हम अभी भी आसपास हैं और जमकर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।''
Advertisement

महिंद्रा आगे लिखते हैं, "कंपनी ने सफल होने की हमारी भूख को बढ़ाने के लिए सभी संदेहवाद, संशयवाद और यहां तक ​​कि आपकी पोस्ट में अशिष्टता का भी उपयोग किया है।" उन्होंने आलोचक को उसके फीडबैक के लिए धन्यवाद भी कहा।

मेहता ने बाद में रिप्लाई करते हुए कहा, “हे भगवान, यह बहुत प्यारा है। मुझे खुशी है कि आपने आलोचना को रचनात्मक तरीके से लिया। आपकी टीम के कॉल के बाद मुझे ट्वीट हटाना पड़ा क्योंकि मुझे लगा कि वे कठोर शब्दों से नाखुश थे।" आलोचक ने यह भी स्वीकार किया कि उनके शब्द "गलत" थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Anand Mahindra, Anand Mahindra tweet, Mahindra BE 6e
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.