• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • 10 साल एक्सपीरिएंस वाले इंजीनियर को Google ने ऑफर किया 65 लाख का पैकेज, सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस!

10 साल एक्सपीरिएंस वाले इंजीनियर को Google ने ऑफर किया 65 लाख का पैकेज, सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस!

स्क्रीनशॉट के मुताबिक, इस व्यक्ति को सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर का रोल पेश किया गया था और ऑफर में प्रति वर्ष 65 लाख रुपये की सैलरी और इसके ऊपर 9 लाख रुपये का वार्षिक बोनस, 19 लाख रुपये साइनिंग बोनस और 5 लाख रुपये रिलोकेशन बोनस शामिल था।

10 साल एक्सपीरिएंस वाले इंजीनियर को Google ने ऑफर किया 65 लाख का पैकेज, सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस!

Photo Credit: Reuters

ख़ास बातें
  • व्यक्ति टियर 3 कॉलेज से ग्रेजुएट है और नॉन-CS बैकग्राउंड रखता है
  • व्यक्ति को सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर का रोल पेश किया गया था
  • ऑफर में 65 लाख रुपये का सालाना पैकेज और 9 लाख रुपये का वार्षिक बोनस शामिल
विज्ञापन
वर्तमान में इंजीनियरिंग कम सैलरी वाले जॉब ऑफर्स के लिए मीम का हिस्सा बनी रहती है। लोगों ने अपने मन में धारणाएं बना ली हैं कि यदि कोई इंजीनियरिंग कर रहा है, तो उसे जॉब, खासतौर पर अच्छी सैलरी वाली जॉब मिलना मुश्किल है। हालांकि, X (पहले ट्विटर के नाम से पॉपुलर) प्लेटफॉर्म पर एक स्क्रीनशॉट बहस का मुद्दा बन गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे 10 वर्ष का एक्सपीरिएंस रखने वाले एक व्यक्ति को Google ने 65 लाख रुपये का जॉब ऑफर दिया। यहां लोगों को हैरानी इस बात की है कि इस व्यक्ति का बैकग्राउंड CS (कंप्यूटर साइंस) से जुड़ा नहीं है और न ही इसने किसी पॉपुलर कॉलेज से पढ़ाई की है।

JP Morgan में डेवलपर के ओहदे पर काम करने वाले कार्तिक जोलापारा ने X पर एक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिससे पता चलता है कि कैसे 10 साल के अनुभव वाले एक व्यक्ति, जो टियर 3 कॉलेज से ग्रेजुएट है और नॉन-CS बैकग्राउंड रखता है, ने Google से एक आकर्षक सैलरी ऑफर प्राप्त किया। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, इस व्यक्ति को सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर का रोल पेश किया गया था और ऑफर में प्रति वर्ष 65 लाख रुपये की सैलरी और इसके ऊपर 9 लाख रुपये का वार्षिक बोनस, 19 लाख रुपये साइनिंग बोनस और 5 लाख रुपये रिलोकेशन बोनस शामिल था। 

स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपने पोस्ट में जोलापारा ने लिखा, "10 साल का अनुभव आपको क्या दिला सकता है? क्रेजी ऑफर।" 
 

इस पोस्ट को 28 सितंबर को पोस्ट किया गया था और खबर लिखते समय तक इसे 1.27 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पोस्ट पर भर-भर कर कमेंट आए हैं, जिनमें कुछ लोगों को हैरानी हुई, लेकिन कुछ का मानना था कि यह संख्या मामूली है।

एक यूजर ने लिखा, "क्या मैं अकेला हूं जो इन नंबरों को देखकर रोमांचित नहीं हूं? मेरा मतलब है कि क्या ये टेक में आम नहीं हैं? क्या मैं कुछ भूल रहा हूं?" 

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह उचित लगता है लेकिन आश्चर्यचकित करने वाला नहीं है।" वहीं, एक यूजर ने लिखा, "बिना सीएस बैकग्राउंड वाला टियर 3 कॉलेज? यह प्रभावशाली है। निश्चित नहीं कि ऑफर है या नहीं।"

एक यूजर ने लिखा, "10 साल का अनुभव?? मुझे लगता है कि वे लोबॉल फेंक रहे हैं... वह और अधिक प्राप्त कर सकता है... 60-65 बेस आजकल बहुत आम है... 6-7 वर्ष की अवधि वाले व्यक्ति के पास उस प्रकार का आधार होगा...।"

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: X, Google, Google Job Offers
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »