भारत का पहला 3D प्रिंटेड घर! 4 महीने में बनकर हुआ तैयार, किया सबको हैरान, देखें वीडियो

अनोखी तकनीक से बना यह घर 2038 स्क्वायर फीट में फैला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2025 14:55 IST
ख़ास बातें
  • प्रिंटर ने इस घर के पूरे स्ट्रक्चर को परत दर परत तैयार किया है।
  • 3डी हाउस Godrej Properties और Tvasta Engineering ने मिलकर बनाया है।
  • यह घर पुणे में बनाया गया है।

भारत में पहली बार एक 3D हाउस तैयार किया गया है जो अपने आप में एक अनूठा नमूना है।

आपने 3D फोटो, 3D मूवी आदि जरूर देखी होंगी, लेकिन कभी 3D घर देखा है? भारत में पहली बार एक 3D हाउस तैयार किया गया है जो अपने आप में एक अनूठा नमूना है। यह घर पुणे में बनाया गया है। इस 3D-प्रिंटेड विला को कंटेंट क्रिएटर प्रियंम सरस्वत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो को लाखों लोग देख रहे हैं। यह बाहर से अद्भुत होने के साथ ही भीतर से भी बेहद खूबसूरत नजर आता है। 

3D-प्रिंटेड घर को केवल 4 महीने के समय में तैयार किया गया है जो काफी हैरान करने वाला है। यह यूनीक 3डी हाउस Godrej Properties और Tvasta Engineering ने मिलकर बनाया है। इसके बनाने का तरीका सुनकर आप चौंक जाएंगे। इस घर को बनाने में खास तरह के कंक्रीट 3D प्रिंटर का इस्तेमाल किया गया है। प्रिंटर ने इस घर के पूरे स्ट्रक्चर को परत दर परत तैयार किया है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने शेयर किए गए वीडियो में बताया कि घर को बनाया नहीं, बल्कि प्रिंट किया गया है! देखें वीडियो- 

अनोखे अंदाज में बना यह घर 2038 स्क्वायर फीट में फैला है। इसमें एक बड़ा लिविंग एरिया है और दो बेडरूम हैं। बाहरी दीवारें डबल लेयर में बनी हैं। इनके बीच में खाली जगह छोड़ी गई है ताकि घर के लिए पाइप, तारें, और अन्य तरह की फिटिंग आसानी से की जा सके। यूं तो पारंपरिक तरीके से घर बनाने में साल-दो साल आराम से लग जाते हैं लेकिन यह घर सिर्फ 4 महीने में बनाया गया है। 

घर की दीवारों में बेहतर इंसुलेशन है। इससे थोड़ी ही ऊर्जा खपत में इसके टेम्परेचर को कम या ज्यादा बनाए रखा जा सकता है। इस खास तरह की नई और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी को देख इंटरनेट पर हलचल मची हुई है। यूजर्स इसे देखकर हैरान हैं और इस तकनीकी की खूब तारीफ कर रहे हैं। 3D प्रिंटिंग तकनीक तेजी से निर्माण कर सकती है, यह कम लागत में इस्तेमाल की जा सकती है और साथ ही घर के टिकाऊपन को भी बनाकर रखती है। जल्द ही इस तरह के और भी निर्माण भारत में देखने को मिल सकते हैं और यह तकनीक तेजी से फैल सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15R 5G की लीक हुई प्राइसिंग, अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च
  2. Airtel सबसे सस्ते में लाई डेली 4GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, FREE JioHotstar, 20 OTT ऐप, Apple Music वाला धांसू प्लान
  3. IND vs SA T20 Live Streaming: सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैच आज, ऐसे देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, CCI ने लगाई है 214 करोड़ रुपये की पेनल्टी
  2. Huawei Band 11, Band 11 Pro लॉन्च हुए 14 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  3. Airtel सबसे सस्ते में लाई डेली 4GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, FREE JioHotstar, 20 OTT ऐप, Apple Music वाला धांसू प्लान!
  4. IND vs SA T20 Live Streaming: सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैच आज, ऐसे देखें फ्री!
  5. 7000mAh बैटरी के साथ 2026 के पावरफुल स्मार्टफोन! Realme 16 Pro, IQOO Neo 10, Motorola G67 Power समेत जानें लिस्ट
  6. WhatsApp का सबसे धांसू अपडेट! 'बर्थडे विश' के लिए नहीं पड़ेगा रातभर जागना, आ रहा शेड्यूल मैसेज फीचर
  7. घर को स्मार्ट बनाने 7 इंच बड़ी राउंड शेप टच स्क्रीन Waveshare ने की लॉन्च, जानें कीमत
  8. 27 हजार सस्ता मिल रहा Google का 64MP कैमरा वाला दमदार Pixel फोन!
  9. भारत में सेमीकंडक्टर्स की 25 प्रतिशत डिमांड पूरी करेगी HCL 
  10. iQOO 15R 5G की लीक हुई प्राइसिंग, अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.