YouTube, Facebook, Instagram, Twitter के 150 से ज्यादा अकाउंट सरकार ने किए बैन! कहा- था बड़ा खतरा

एक अधिकारिक सूत्र की ओर से बताया गया था कि यूट्यूब पर चल रहे तीन चैनल जिनमें Aaj Tak Live, News Headlines और Sarkari Updates शामिल हैं, को बंद करने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2022 12:03 IST
ख़ास बातें
  • बुधवार को सरकार की ओर से 3 यूट्यूब चैनल बंद करने के निर्देश दिए गए थे
  • इन चैनलों को फेक न्यूज फैलाने के लिए जिम्मेदार घोषित किया था
  • टीवी न्यूज चैनलों की फोटो या लोगो लगाकर कर रहे थे यूजर्स को गुमराह

आईटी एक्ट 69ए के मुताबिक सरकार ने इन चैनल्स के खिलाफ लिया एक्शन

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोशल मीडिया से जुड़े 100 से ज्यादा चैनलों और अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इन अकाउंट्स और चैनलों के माध्यम से ऐसा कंटेंट परोसा जा रहा था जिससे देश की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता था। इनमें यू-ट्यूब के 100 से ज्यादा चैनल, 45 वीडियो, फेसबुक के अकाउंट, इंस्टाग्राम अकाउंट और ट्विटर अकाउंट्स के साथ 6 वेबसाइट्स को ब्लॉक किया गया है। 

गुरूवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 104 यूट्यूब चैनल, 45 वीडियो, 4 फेसबुक अकाउंट, 3 इंस्टाग्राम अकाउंट, 5 ट्विटर अकाउंट और 6 वेबसाइट्स को ब्लॉक किए जाने की सूचना दी। उन्होंने कहा कि ये चैनल, वेबसाइट्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स गलत जानकारी समाज में फैला रहे थे जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता था। राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आईटी एक्ट 69ए के मुताबिक अगर कोई डिजिटल मीडिया कंटेंट भारत की संप्रभुता, भारत की सुरक्षा, राज्यों की सुरक्षा, पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों के लिए खतरा बनता है तो ऐसे कंटेंट को ब्लॉक किए जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 2021 से अक्टूबर 2022 तक 1643 यूजर जेनरेटेड यूआरएल (URL), जिसमें वेबपेज, वेबसाइट, पोस्ट और सोशल मीडिया अकाउंट शामिल हैं, को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं। 
Advertisement

मंत्री ने कहा कि उपरोक्त नियमों के अनुसार सरकार ने इनके खिलाफ एक्शन लिया है, और अगर भविष्य में फिर से जरूरत पड़ी तो वह इस तरह के एक्शन लेने से पीछे नहीं हटेंगे। आपको बता दें कि बुधवार को सरकार की ओर से यू-ट्यूब को ऐसे तीन चैनलों को रोकने के लिए कहा था जो जनहित में जारी किए कार्यों के बारे में गलत जानकारी फैला रहे थे। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो फेक्ट चेक यूनिट ने इन चैनलों को फेक न्यूज फैलाने के लिए जिम्मेदार घोषित किया था। 

एक अधिकारिक सूत्र की ओर से बताया गया था कि यूट्यूब पर चल रहे तीन चैनल जिनमें Aaj Tak Live, News Headlines और Sarkari Updates शामिल हैं, को बंद करने के लिए कहा गया था। यहां पर सरकार की ओर से यह भी साफ किया गया कि Aaj Tak Live का संबंध India Today Group से नहीं है। ये ऐसे चैनल पाए गए हैं जो टीवी न्यूज चैनलों की फोटो या लोगो लगाकर, उनके एंकरों की फोटो लगाकर यूजर्स को गुमराह कर रहे थे ताकि लोग यह मान लें कि उनके द्वारा बताई गई न्यूज सत्य है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.