दिल्ली से आगे निकला गोवा! आनंद महिंद्रा ने ट्वीट में बताया कैसे!

सर्वे में पता चलता है कि पहाड़ी राज्यों में लोगों के पास ज्यादा कारें हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2022 21:06 IST
ख़ास बातें
  • पूरे भारत में सबसे ज्यादा 45.2 फीसदी कार मालिक गोवा में हैं।
  • महाराष्ट्र में केवल 8.7% परिवार ही कार मालिक हैं।
  • दिल्ली में केवल 19.4% परिवारों के पास ही कार है।

आनंद महिंदा ने अपने हालिया ट्विटर पोस्ट में एक खास मैप शेयर किया है

आनंद महिद्रा अक्सर अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट शेयर करते रहते हैं। कई बार उनके पोस्ट किसी देसी आविष्कार से जुड़े होते हैं तो कई बार वह रोचक तथ्य भी अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर कर लेते हैं। अब उन्होंने भारत से जुड़ा एक रोचक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने एक मैप शेयर किया है जिसमें भारत में कार रखने वाले परिवारों की संख्या बताई गई है। यानि कि किस राज्य में कितने लोग ऐसे हैं जो किसी न किसी कार के मालिक हैं। इस पोस्ट में एक सर्वे का जिक्र किया गया है जिसके आंकड़े बहुत ही दिलचस्प हैं। 

आनंद महिंदा ने अपने हालिया ट्विटर पोस्ट में एक खास मैप शेयर किया है जिसमें भारतीय राज्यों में प्रति घर कार रखने वालों की संख्या बताई गई है। पोस्ट शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने यूजर्स से पूछा था कि आपका इस बारे में क्या ख्याल है? इसमें एक मैप दिखाया गया है जिसमें पता चलता है कि भारत में कुल 7.5% लोगों के पास ही कारें हैं। और इससे भी चौंकाने वाली बात ये कि दिल्ली या मुंबई जैसे शहरों की बजाय गोवा में सबसे ज्यादा कारें लोगों के पास हैं। गोवा में यह आंकड़ा 45.2 फीसदी है। यानि पूरे भारत में सबसे ज्यादा 45.2 फीसदी कार मालिक गोवा में हैं। 
आनंद महिंद्रा ने इसी ट्वीट को टैग करते हुए उसके बाद एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने हैरानी जताई कि इस डेटा से अन्य किसी डेटा का मेल नहीं दिखता है जैसे लिटरेसी रेट, पर कैपिटा इनकम लेवल या जियोग्राफिक कैरेक्टर। इस सर्वे में बताया गया है कि सबसे कम कारें बिहार के परिवारों के पास हैं। बिहार में केवल 2% कार मालिक रहते हैं। है। यहां पर हैरान करने वाली बात ये है कि दिल्ली में केवल 19.4% परिवारों के पास ही कार है। महाराष्ट्र में केवल 8.7% परिवार ही कार मालिक हैं। यह सर्वे नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की ओर से किया गया है। 

सर्वे में पता चलता है कि पहाड़ी राज्यों में लोगों के पास ज्यादा कारें हैं। इनमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम. अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, केरल, पंजाब आदि हैं। वहीं, हरियाणा, गुजरात, मेघालय जैसे राज्यों में 10 फीसदी से कम परिवार कार मालिक हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V70 5G सीरीज आज हो रही भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट, जानें फीचर्स और कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग फर्म Winzo पर ED ने कसा शिकंजा, अटैच किए 470 करोड़ रुपये
  2. क्रिप्टो ट्रेडिंग फ्रॉड में आंध्र प्रदेश के कारोबारी से हुई 1.6 करोड़ रुपये की ठगी
  3. AI Impact Summit: डेटा के बाद अब AI को सस्ता बनाएगा Reliance Jio, 10 लाख करोड़ का होगा निवेश
  4. Nothing Phone 4a सीरीज में होगा Snapdragon चिपसेट, अगले महीने लॉन्च
  5. AI Impact Summit 2026: Adobe का तोहफा, छात्रों के लिए 'Free' में Photoshop, Firefly और Acrobat!
  6. Infinix ने AI फीचर्स और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया XPAD 30E टैबलेट, जानें कीमत
  7. भारतीय AI स्टार्टअप Sarvam HMD के साथ मिलकर फीचर फोन में लाएगा AI अनुभव!
  8. Apple की चेन्नई में कॉरपोरेट ऑफिस खोलने की तैयारी, कई पोजिशंस के लिए शुरू की हायरिंग
  9. '18 महीने के भीतर AI खत्म कर देगा लाखों नौकरियां!' इस बिजनेसमैन ने बताई वजह
  10. Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया QLED TV X Pro 75, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.