Twitter (X) के हेडक्वार्टर की छत से हटाया गया 'X' लोगो, ये थी वजह

दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट के अनुसार, X ने दावा किया है कि लोगो को हटाए जाने का फैसला स्वैच्छिक था, यह बोलते हुए कि उन्होंने इस इंस्टॉलेशन की वजह से कम्युनिटी पर पड़ने वाले प्रभाव पर पुनर्विचार किया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 अगस्त 2023 22:17 IST
ख़ास बातें
  • 'X' के सैन फ्रांसिस्को स्थित मुख्यालय पर लगे विशाल 'X' लोगो को हटाया गया
  • आसपास के लोगों को इसकी चमकदार लाइट से हो रही थी परेशानी
  • अधिकारियों ने प्रॉपर्टी के मालिक पर जुर्माना भी ठोका
हाल ही में एलन मस्क (Elon Musk) ने Twitter की नीली चिढ़िया वाले लोगो (logo) को 'X' के साथ बदल दिया था। इसके बाद कंपनी के सैन फ्रांसिस्को स्थित मुख्यालय पर एक बड़ा 'X' लोगो लगाया गया। हालांकि, एक के बाद एक हो रही इन रोचक घटनाओं के बाद अब, मुख्यालय की ऊंची इमारत के ऊपर लगाया गया विशाल 'X' हटा दिया गया है। X (पूर्व में Twitter) के मुख्यालय को चिह्नित करने वाले इस चमकदार 'X' को आसपास रहने वालों की शिकायतों के बाद उतारा गया। चलिए अधिक जानते हैं।

ऑनलाइन सोशल मीडिया और सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म 'X' के सैन फ्रांसिस्को स्थित मुख्यालय पर लगे विशाल 'X' लोगो को हटा दिया गया है। समाचार एजेंसी Reuters के अनुसार, इसके पीछे इस लोगो से निकलने वाली चमकदार रोशनी थी, जिसके लिए आसपास रहने वाले लोगों द्वारा 24 शिकायतें मिलीं। इसके बाद, बिल्डिंग का निरीक्षण किया गया और सोमवार को इसे हटा दिया गया। इतना ही नहीं, संपत्ति के मालिक को अब इस रोशनी वाले लोगो को बिना अनुमति लगाने के लिए जुमार्ना देना पड़ रहा है। 

दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट के अनुसार, X ने दावा किया है कि लोगो को हटाए जाने का फैसला स्वैच्छिक था, यह बोलते हुए कि उन्होंने इस इंस्टॉलेशन की वजह से कम्युनिटी पर पड़ने वाले प्रभाव पर पुनर्विचार किया।

बीते वीकेंड में, स्थानीय लोगों ने लाइट से ग्लो, पल्स और स्ट्रोब मोड पर चमकने वाले विशाल X लोगो के कई वीडियो बनाए और इसकी चकाचौंध करने वाली रोशनी की आलोचना की। X के प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने अपनी निराशा व्यक्त की, कुछ ने अपने बेडरूम के ठीक सामने चमकीले लोगो की कल्पना भी की।

रिपोर्ट आगे बताती है कि इस दौरान, X के प्रतिनिधियों ने शहर के अधिकारियों को दो बार छत पर जाने से मना कर दिया, जब उन्होंने लोगो का निरीक्षण करने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि यह चिन्ह केवल अस्थायी था। इसके बावजूद, बिना अनुमति के इंस्टॉलेशन करने के कारण अधिकारियों ने इसे हटाए जाने और जुर्माना लगाने का फैसला लिया।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Twitter, X, Twitter Logo
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में ₹80,199 MRP वाला 65 इंच TV सिर्फ ₹37,349 में, ऐसे मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Oppo A7 Pro Max हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में अचानक बंद हुए कई WhatsApp अकाउंट, सोशल मीडिया पर उमड़ी भीड़; Meta ने बताई वजह
  2. Oppo A7 Pro Max हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Z11 में मिलेगा नया डिजाइन, 2 कलर के ऑप्शन
  4. Lava Probuds Xplore 25° भारत में लॉन्च, ₹2 हजार में डिस्प्ले वाले TWS ईयरबड्स
  5. Flipkart Freedom Sale में ₹48,000 में मिलेगी बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर डील्स आईं सामने
  6. सड़क पर एक-दूसरे से 'बात' करेंगी गाड़ियां! भारत सरकार ला रही V2V टेक्नोलॉजी, जानिए कैसे करेगी काम
  7. ₹25 हजार में लॉन्च हुआ Poco M8 Power, 8000mAh बैटरी वाले फोन की सेल होगी इस दिन
  8. Flipkart Sale: ₹60,990 MRP वाला 1.5 टन AC महज ₹31,490 में, देखें टॉप 5 डील्स
  9. रूस ने बढ़ा दी Elon Musk की टेंशन! बनाया Anti-Starlink सिस्टम, ऐसे काम करती है ये टेक्नोलॉजी
  10. Flipkart सेल में ₹80,199 MRP वाला 65 इंच TV सिर्फ ₹37,349 में, ऐसे मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.