FIFA World Cup 2022 : कतर के फुटबॉल स्‍टेडियम से आया जापानियों का वीडियो देखा क्‍या? आनंद महिंद्रा भी हुए खुश!

Viral Video : इस वीडियो क्लिप में जापानी फैंस, ओपनिंग गेम खत्म होने के बाद स्टेडियम की सफाई करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 नवंबर 2022 20:00 IST
ख़ास बातें
  • जापानी दर्शकों ने साफ किया फुटबॉल स्‍टेडियम
  • पहले मैच के बाद सामने आया वीडियो
  • आनंद महिंद्रा ने भी शेयर किया वीडियो

Viral Video : वीडियो क्लिप को बहरीन के कंटेंट क्रिएटर उमर फारूक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।

कतर (Qatar) में आयोजित हो रहा फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) कई नकारात्‍मक खबरों की वजह से सुर्खियों में है। इन नकारात्‍मक खबरों के बीच सामने आई है एक पॉजिट‍िव न्‍यूज। एक वीडियो, जो हर किसी को प्रेरणा दे सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। लोग वीडियो को पसंद कर रहे हैं। भारतीय बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) भी वीडियो की सराहना किए बगैर नहीं रह पाए। उन्‍होंने भी इसकी तारीफ की है। आइए पूरे मामले को जान लेते हैं।    

कतर के अल बेयत स्टेडियम में रविवार से शुरू हुआ फुटबॉल का वर्ल्‍ड कप दुनियाभर में देखा जा रहा है। उद्घाटन मैच कतर और इक्वाडोर के बीच खेला गया। पहले मैच की एक क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर हो रही है। 
Advertisement
 

इस वीडियो क्लिप में जापानी फैंस, ओपनिंग गेम खत्म होने के बाद स्टेडियम की सफाई करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो क्लिप को बहरीन के कंटेंट क्रिएटर उमर फारूक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच खत्‍म होने के बाद जापानी प्रशंसक स्‍टेडियम की सफाई करते हुए बड़े-बड़े थैलों में कचरा भरकर ले जा रहे हैं। वो खाने के पैकेट, प्‍लास्टिक की बोतलें आदि उठा रहे हैं। 
Advertisement

वीडियो में एक जापानी महिला कह रही है कि जापानी कभी कचरा नहीं छोड़ते। हम जगह का सम्‍मान करते हैं। वीडियो में एक अन्‍य शख्‍स ने कहा कि वो कैमरों की नजर में आने के लिए ऐसा बिलकुल नहीं कर रहे। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो को लाइक और शेयर कर रहे हैं। 

इस वीडियो ने महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को भी प्रभावित किया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि उन्‍होंने कहा वो इसे कैमरों के लिए नहीं कर रहे थे, लेकिन मुझे खुशी है कि कैमरों ने उन्हें स्‍पॉट किया। वो लोग जो मूल्य पेश कर रहे हैं, वो दुनियाभर के दर्शकों के योग्य हैं। #WorldcupQatar2022।
Advertisement

बहरीन के कंटेंट क्रिएटर के इस वीडियो को 90 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। इस क्लिप को आनंद महिंद्रा ने भी शेयर किया है। उसे भी लाखों व्‍यूज अबतक मिल गए हैं। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
  2. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
  2. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  3. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  6. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  7. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  8. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  9. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  10. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.