फेसबुक की ट्विटर को 'चुनौती', पत्रकारों के लिए उतारा 'सिग्नल' टूल

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 18 सितंबर 2015 18:03 IST
ब्रेकिंग न्यूज के सबसे बड़े स्रोत माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की देखादेखी फेसबुक ने भी पत्रकारों को खबरें इकट्ठी करने में मदद के लिए एक नया टूल शुरू किया है। इस नए टूल से फेसबुक व इसके फोटो शेयरिंग वेबसाइट इंस्टाग्राम में पत्रकारों को खबरें ढूंढने व स्टोरी फाइल करने में मदद मिलेगी।

'सिग्नल' नामक यह टूल पत्रकारों को फेसबुक के 1.5 अरब यूज़र व इंस्टाग्राम के 30 करोड़ यूज़र की गतिविधियों में से प्रासंगिक ट्रेंड्स, फोटो, वीडियो व पोस्ट को ढूंढने में सहायता करेगा।
Advertisement

फेसबुक वेबसाइट पर मीडिया पार्टनरशिप के निदेशक एंडी मिशेल ने पोस्ट किया, "हमने पत्रकारों को यह कहते सुना था कि वे एक ऐसा आसान तरीका चाहते हैं, जिससे फेसबुक से उन्हें खबरें इकट्ठी करने में सहूलियत मिले।"

उन्होंने लिखा, "फेसबुक व इंस्टाग्राम के लिए 'सिग्नल' टूल की शुरुआत करते हुए हम रोमांचित हैं, जिसकी सेवा उपयोगकर्ताओं को मुफ्त में मिलेगी। यह टूल पत्रकारों को फेसबुक व इंस्टाग्राम से प्रकाशन करने योग्य सामग्रियों के चयन में मदद करेगा।"
Advertisement

इस टूल की मदद से पत्रकार फेसबुक पर ट्रेंड करने वाले विषयों पर आसानी से निगाह रख सकते हैं और उस विषय पर लोगों द्वारा किए गए पोस्ट भी देख सकते हैं।
Advertisement

उन्होंने आगे पोस्ट किया, "लोकेशन-टैग व विषय-संबंधित सर्च की मदद से पत्रकार किसी विशेष हैशटैग, किसी व्यक्ति विशेष के अकाउंट के लिए इंस्टाग्राम पर सर्च कर सकते हैं।"

मिशेल ने कहा, "फेसबुक व इंस्टाग्राम का अधिक प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने वाले पत्रकारों की मदद की दिशा में यह पहला कदम है और इसके बारे में हम फीडबैक लेंगे तथा 'सिग्नल' को जितना संभव हो सकेगा अधिक उपयोगी बनाएंगे।"
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.