फेसबुक के नए स्लाइडशो फ़ीचर के जरिए तस्वीरों से बनाएं 'सिनेमा'

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 28 जून 2016 16:52 IST
फेसबुक जल्द अपने यूज़र को एक इनबिल्ट स्लाइडशो मूवी-मेकर विकल्प दे सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक एक नए ऑटोमैटिक मूवी-मेकर फीचर को लाने की तैयारी कर रही है।

फेसबुक के इस नए फीचर का नाम स्लाइडशो होगा। गौर करने वाली बात है, यह फीचर इससे पहले फेसबुक के मूमेंट्स ऐप का हिस्सा था। मूमेंट्स ऐप पर यूज़र अपने दोस्तों व परिवार के साथ निज़ी तौर पर तस्वीरें साझा कर सकते हैं।

फेसबुक ने नए स्लाइडशो फीचर को इस्तेमाल करने के तरीके  (वाया पॉकेट-लिंट) भी बताए और कहा कि अगर यूज़र ने एक दिन में 5 या उससे ज्यादा तस्वीरें और वीडियो लिए हैं तो फेसबुक पहले से यूज़र की न्यूज़ फीड में सबसे ऊपर एक स्लाइडशो का प्रिव्यू दिखाना शुरू कर देगा। यूज़र स्लाइडशो को तस्वीरों व वीडियो को घटा-बढ़ाकर कस्टमाइज़ भी कर सकते हैं। इसके अलावा फेसबुक यूज़र इंस्पायर्ड, नॉस्टेलजिक, प्लेफुल, नाइट आउट, बर्थडे, एपिक, थैंकफुल, ट्रॉपिकल, बॉलीवुड और एम्पेड थीम जैसे विकल्प भी चुनने का मौका देगा।

ऑटोमैटिक मूवी-मेकर फीचर पेश करने के साथ ही, फेसबुक के स्लाइडशो फीचर की टक्कर गूगल फोटोज़ से होगी जिसमें ऐसे ही फंक्शन वाला 'असिस्टेंट' फीचर है। इसके अलावा आईओएस 10 के फोटोज़ ऐप के 'मेमोरीज़' फीचर से भी होगी।
Advertisement

फिलहाल यह फीचर सिर्फ आईफोन यूज़र के लिए भी उपलब्ध होगा। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि फेसबुक एंड्रॉयड यूज़र के लिए यह फीचर कब से उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook Slideshow, Slideshow, Social
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.