Facebook का नया टूल आपके प्रोफाइल पिक्चर को रखेगा सुरक्षित

सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक ने भारत में नया टूल पेश किया है जिसकी मदद से प्रोफाइल पिक्चर को डाउनलोड और शेयर करने से सुरक्षित रखा जा सकेगा। इस कदम से तस्वीरों का दुरुपयोग कम हो सकता है।

Facebook का नया टूल आपके प्रोफाइल पिक्चर को रखेगा सुरक्षित
ख़ास बातें
  • सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक ने भारत में नया टूल पेश किया है
  • इस कदम से तस्वीरों का दुरुपयोग कम हो सकता है
  • कुछ महिलाएं अपनी ऐसी प्रोफाइल पिक्चर शेयर करने को सुरक्षित नही मानतीं
विज्ञापन
सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक ने भारत में नया टूल पेश किया है जिसकी मदद से प्रोफाइल पिक्चर को डाउनलोड और शेयर करने से सुरक्षित रखा जा सकेगा। इस कदम से तस्वीरों का दुरुपयोग कम हो सकता है।

फेसबुक पर प्रोफाइल पिक्चर की मदद से लोग एक दूसरे को ढूंढते हैं और एक दूसरे से जुड़ते हैं। बहरहाल, हर कोई प्रोफाइल पिक्चर लगाने को सुरक्षित नहीं मानता है।

फेसबुक के शोधकर्ताओं ने पाया कि कुछ महिलाएं अपनी ऐसी प्रोफाइल पिक्चर शेयर करने को सुरक्षित नही मानतीं जिसमें उनका चेहरा दिखता हो क्योंकि उनको डर है कि उनकी तस्वीर का दुरुपयोग को सकता है।

नयी दिल्ली स्थित सेंटर फॉर सोशल रिसर्च एंड लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन सहित कई संगठनों के साथ मिलकर नए टूल विकसित किए गए हैं।
 
profile

फेसबुक की प्रोडक्ट मैनेजर आरती सोमान ने कहा, "हम नए टूल शुरू कर रहे हैं जो भारत में लोगों को इस संदर्भ में अधिक नियंत्रण देगा कि प्रोफाइल पिक्चर कौन डाउनलोड और शेयर कर सकता है।" सोमान ने कहा, "इसके साथ हम वे रास्ते भी तलाश रहे हैं जिनके जरिए लोग प्रोफाइल पिक्चर के साथ आसानी से डिजाइन जोड़ सकते हैं। इसे हमारे शोध ने दुरुपयोग रोकने में मददगार पाया गया है।"

उन्होंने कहा, "भारत में मिले अनुभव के आधार पर हम इसे जल्द ही दूसरे देशों में शुरू करेंगे।" नए टूल के जुड़ने के बाद फेसबुक का इस्तेमाल करने वाले लोग प्रोफाइल पिक्चर को डाउनलोड, शेयर नहीं कर सकेंगे और किसी दूसरी जगह भेज नहीं सकेंगे।

सोमान ने कहा कि फेसबुक पर जो आपके मित्र नहीं हैं वो आपके साथ कुछ टैग नहीं कर सकेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »