"किसने दिया बिल?" एलन मस्क और बर्नार्ड अरनॉल्ट से आनंद महिंद्रा ने पूछा सवाल, जानें क्यों?

एंटोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एलन मस्क और बर्नार्ड अरनॉल्ट की लंच मीटिंग की तस्वीर को शेयर किया। आनंद महिंद्रा ने इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, "मेरी पत्नी सोच रही थी कि लंच का भुगतान किसने किया।"

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 जून 2023 21:15 IST
ख़ास बातें
  • एलन मस्क और बर्नार्ड अरनॉल्ट शुक्रवार को पेरिस में लंच के लिए मिले थे
  • उस समय की एक तस्वीर बर्नार्ड के बेटे ने शेयर की
  • इसपर आनंद महिंद्रा ने बड़ा मजेदार रिप्लाई किया

आनंद महिंद्रा अकसर Twitter पर दिलचस्प वीडियो को शेयर करते रहते हैं

आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं और अकसर मोटिवेशनल पोस्ट शेयर करते नजर आते हैं। हालांकि, उनका लेटेस्ट पोस्ट आपके चेहरे पर हंसी ला सकता है। दुनिया के दो सबसे अमीर शख्स एलन मस्क और बर्नार्ड अरनॉल्ट शुक्रवार को पेरिस में लंच के लिए मिले थे और उस समय की एक तस्वीर बर्नार्ड के सबसे बड़े बेटे एंटोनी अरनॉल्ट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। इस तस्वीर पर महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष ने एक मजाकिया रिप्लाई किया।

एंटोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एलन मस्क और बर्नार्ड अरनॉल्ट की लंच मीटिंग की तस्वीर को शेयर किया। आनंद महिंद्रा ने इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, "मेरी पत्नी सोच रही थी कि लंच का भुगतान किसने किया।"
Advertisement
 

फिर क्या था, पोस्ट जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसपर कमेंट्स की झड़ी लग गई। यूजर्स ने तरह-तरह के रिप्लाई किए, जिनमें से कुछ यूजर्स ने कहा कि दोनों ने रेस्तरां में जाने से पहले उसे खरीद लिए होगा, तो कुछ ने कहा कि मार्केटिंग के लिए रेस्तरां ने खुद ही बिल का भुगतान कर दिया होगा।

इस लंच मीट में टेस्ला (Tesla) सीईओ के साथ उनकी मां माये मस्क भी थीं, जबकि LVMH के चेयरमैन और सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट अपने दो बेटों एंटोनी और एलेक्जेंडर अरनॉल्ट के साथ आए थे।
Advertisement

NDTV के अनुसार, लंच के बाद एलन मस्क ने वीवा टेक्नोलॉजी सम्मेलन के सातवें एडिशन में भाग लिया, जो 14 जून से 17 जून तक पेरिस, फ्रांस में आयोजित किया गया था। वार्षिक सम्मेलन की स्थापना पब्लिसिस ग्रुप एसए और लेस इकोस द्वारा की गई थी, जो एलवीएमएच के स्वामित्व में हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Anand Mahindra, Anand Mahindra tweet, Elon Musk

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.