मेक्सिको के जंगल में दिखा ‘डायनासोर’, इस वायरल वीडियो को देखकर हो जाएंगे हैरान!

सोशल मीडिया पर अक्सर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं की क्या सच में ऐसा भी हो सकता है। हाल ही वायरल एक वीडियो में मेक्सिको के जंगल में एक नदी के ओर से डायनासोर का एक ग्रुप दूसरी तरफ भागता दिखाई दिया है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2022 15:58 IST
ख़ास बातें
  • मेक्सिको के जंगल में डायनासोर का एक ग्रुप भागता हुआ दिखाई दिया है
  • जिन्हें कोएटिस या कोएटिमुंडिस (coatis or Coatimundis) कहा जाता है
  • कोएटिस या कोएटिमुंडिस बिना पीछे देखे काफी तेजी से उल्टा दौड़ सकते हैं

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मेक्सिको के जंगल में एक नदी की ओर से डायनासोर का एक ग्रुप दूसरी तरफ जाता दिखाई दिया है।

इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो को देखकर लग रहा है जैसे कि कुछ डायनासोर का समूह नदी के एक तरफ से दूसरी तरफ भाग रहे हैं। ये साथ में बड़ी ही तेजी से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इन डायनासोर में कुछ बड़े नजर आ रहें हैं तो कुछ छोटे। वीडियो में देखकर ये कहना बहुत मुश्किल है कि वास्तव में ये किस रंग के हैं। लेकिन जितना अंदाजा लगाया जा सकता है उसके हिसाब से इनका रंग भूरे कलर का है। आकार की बात करें तो देखने में किसी की गर्दन लंबी जान पड़ती है तो किसी की छोटी। लेकिन इनकी पीठ का नीचे का हिस्सा मजबूत है। मगर पूंछ नजर नहीं आ रही है। वहीं इनमें कुछ तेजी से भगाते दिख रहे हैं तो कुछ की रफ्तार काफी धीमी है।

इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है। जब डायनासोर करोड़ों साल पहले एस्टेरॉयड के टकराने से पूरी तरह खत्म हो चुके हैं तो अब ये फिर से कैसे आ गए ?  तो आपको बता दें कि ये कोई डायनासोर नहीं हैं। असल में ये नेवले जैसे दिखने वाले जीव हैं, जिन्हें कोएटिस या कोएटिमुंडिस (coatis or Coatimundis) कहा जाता है। कोएटिस दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका, मेक्सिको और दक्षिण-पश्चिम अमेरिका में पाए जाते हैं। इसकी खास बात ये है कि ये है कि ये उल्टा चलने में माहिर होते हैं। जैसे की इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये कोएटिस उल्टा भाग रहे हैं।
इनके शरीर की बनावट ऐसी होती है कि इनकी पूंछ इनके शरीर के अपेक्षा ज्याद लंबी होती है। इनका वजन 2 से 8 किलोग्राम तक होता है। वहीं नर कोएटिस माता के तुलना में दोगुने आकार के होते हैं। इनका शरीर बेहद ही लचीला होता है। ये बिना पीछे देखे ही अपनी पूंछ को हवा में लहराते हुए काफी तेजी से उल्टा दौड़ सकते हैं। जिसके कारण ये दूर से देखने में डायनासोर की तरह लगते हैं। इनके पंजे काफी नुकीले होते हैं। इन्हें गर्म जगह में रहना पसंद होता है। अगर इन्हें किसी तरह की कोई बीमारी ना हो तो ये लगभग सात साल तक जी सकते हैं।

कोएटिस मांसाहारी और शाकाहारी दोनों तरह का भोजन करते हैं। आमतौर पर ये मकड़ी, पल, चिड़ियों के अंडे, छिपकलियां, चूहे आदि खाते हैं। यहां तक कि ये मगरमच्छ के अंडे भी खा जाते हैं। ये ज्यादातर समूह में रहते हैं, इनका समूह 25 या फिर इससे कम का होता है। वहीं ये भागते हुए आवाज भी करते हैं।

कोएटिस खतरे का अहसास होने पर बहुत खतरनाक हो जाते हैं। और अपने नुकीले दाँतों और पंजों से हमला कर देते हैं। कई बार इनके इस खतरनाक रूप से डरकर कुत्ते और चीते भी भाग जाते हैं। इस जीव को सबसे ज्यादा खतरा एनाकोंडा, प्यूमा, भेड़िया, लोमड़ी और चील से होता है।
Advertisement
 
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  2. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  3. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  4. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
  5. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
  6. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
  7. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
  9. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  10. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.