Rs 605 का सैलरी इंक्रीमेंट, फ‍िर भी हो रही कंपनी की तारीफ, इंटरनेट पर वायरल हो रहा पोस्‍ट

कंपनी ने 9 जनवरी को माफीनामा जारी किया था। इसमें कहा गया था कि साल 2022 में कमजोर आय के कारण वह छोटा सैलरी इंक्रीमेंट ही वहन कर सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जनवरी 2023 12:40 IST
ख़ास बातें
  • चीनी कंपनी ने किया सैलरी इंक्रीमेंट
  • कम इंंक्रीमेंट के बावजूद कर्मचारी संतुष्‍ट
  • इसकी वजह बहुत ही दिलचस्‍प है

कंपनी का एक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कई लोगों ने कंपनी की तारीफ की है और उसके फैसले से सहमति जताई है।

Photo Credit: scmp.com

आप जिस कंपनी में काम करते हैं, वहां आपको करीब 600 रुपये का ही अप्रेजल मिले, तो कैसा लगेगा? सोचना छोड़‍िए और इस खबर पर गौर फरमाइए! एक कंपनी अपने कर्मचारियों को कुछ ऐसा ही अप्रेजल दे पाई है, लेकिन उसके कर्मचारी बिलकुल भी नाराज नहीं हैं। कर्मचारी अपनी कंपनी के मैनेजमेंट की तारीफ कर रहे हैं। कहां का है यह मामला और मामूली अप्रेजल को भी लोगों ने अच्‍छे मन से कैसे किया है स्‍वीकार आइए जान लेते हैं। 

चीन के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने अपनी एक खबर में बताया है कि देश में दरवाजे बनाने वाली एक कंपनी मैक्सिन (Meixin) ने साल 2022 में अच्‍छा परफॉर्म नहीं किया। इसके बावजूद कंपनी ने अपनी कर्मचारियों की सैलरी में 50 युआन यानी करीब 605 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी बेहद मामूली है। कंपनी ने इतने कम सैलरी इंक्रीमेंट को लेकर अपने कर्मचारियों से माफी भी मांगी है।  

कंपनी ने 9 जनवरी को माफीनामा जारी किया था। इसमें कहा गया था कि साल 2022 में कमजोर आय के कारण वह छोटा सैलरी इंक्रीमेंट ही वहन कर सकती है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का यह लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कई लोगों ने कंपनी की तारीफ की है और उसके फैसले से सहमति जताई है। 

कहा जा रहा है कि सैलरी में मामूली बढ़ोतरी के बाद भी कर्मचारी नाराज नहीं हैं। वह तो कंपनी की सराहना कर रहे हैं। लोग इस बात से संतुष्‍ट हैं कि कंपनी ने कर्मचारियों को गुमराह नहीं किया। वह चाहती तो सैलरी कटौती का फैसला भी कर सकती थी। इसके बजाए सबको मामूली ही सही, लेकिन इंक्रीमेंट दिया गया। 
Advertisement

बताया जाता है कि मैक्सिन में करीब 6 हजार एंप्‍लॉयी हैं। अपने नोट में कंपनी ने यह भी कहा है कि उसे भविष्‍य में बेहतर बिजनेस की उम्‍मीद है। मैक्सिन के एचआर मैनेजर का कहना है कि इस इंक्रीमेंट के बावजूद कर्मचारी खुश हैं क्‍योंकि उन्‍होंने पिछले साल के हालात देखे हैं। चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो पर कई लोगों ने कंपनी से सहानुभूति जताई और सम्मान व्यक्त किया। एक यूजर ने कहा कि 50 युआन का सैलरी इंक्रीमेंट होना बुरा नहीं है, क्‍योंकि यह साल बेहद कठिन रहा है। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.