परिवार ने मात्र 90,000 रुपये में घूमें Switzerland के 25 शहर!; शेयर किए टिप्स, वायरल हुआ पोस्ट

हाल ही में एक परिवार ने एक असाधारण टूर पूरा किया, जिसमें उन्होंने केवल 11 दिनों में स्विट्जरलैंड के 25 से अधिक शहरों को एक्सप्लोर किया, वो भी मात्र 90,000 रुपये में।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 जून 2024 20:42 IST
ख़ास बातें
  • मेहुल शाह ने लंबे ट्वीट थ्रेड के जरिए अपने ट्रैवल की सभी जानकारियां दीं
  • उन्होंने 11 दिन में मात्र 90,000 रुपये खर्च करके 25 शहर घूमें
  • लक्जरी होटल के बजाय बजट-फ्रेंडली आवासों को चुना

Photo Credit: Switzerland Tourism | X/ @mehulshahca

यूरोपीय देश छुट्टियां बिताने के लिए खूबसूरत, लेकिन जेब पर बेहद भारी माने जाते हैं। वहीं, स्विट्जरलैंड को तो ज्यादातर भारतीय बहुत महंगा समझ कर नजरअंदाज ही कर देते हैं। हालांकि, हाल ही में एक परिवार ने एक असाधारण टूर पूरा किया, जिसमें उन्होंने केवल 11 दिनों में स्विट्जरलैंड के 25 से अधिक शहरों को एक्सप्लोर किया, वो भी मात्र 90,000 रुपये में। मेहुल शाह ने अपने इस ट्रैवल और इससे जुड़ी एक-एक बारीक डिटेल्स अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की। उन्होंने बताया कि कैसे सावधानीपूर्वक प्लानिंग करके अपने बैंक अकाउंट को बिना चोट पहुंचाए एक ड्रीम हॉलिडे को अंजाम दिया जा सकता है।

मेहुल शाह ने X (पहले ट्विटर के नाम से प्रसिद्ध) पर एक लंबे ट्वीट थ्रेड के जरिए अपने स्विट्जरलैंड ट्रैवल के बारे में सभी जानकारी दी, जिसे उन्होंने 11 दिन में मात्र 90,000 रुपये खर्च करके पूरा किया। उन्होंने बताया कि कैसे छोटे-छोटे लेकिन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखकर मोटा पैसा बचाया जा सकता है। उन्होंने ऐसे पास के बारे में भी बताया, जिसके जरिए आप आसानी से बिना ज्यादा पैसा खर्च किए एक शहर से दूसरे शहर में घूम सकते हैं।
Advertisement

शाह ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले बारीकी से सब कुछ प्लान किया। उनकी रणनीति का सबसे अहम स्टेप स्विस ट्रैवल पास (Swiss travel pass) का लाभ उठाना था, जो पूरे देश में अनलिमिटेड ट्रैवल करने की सुविधा देता है। इस पास ने उन्हें ट्रेनों, बसों और क्रूज सहित स्विट्जरलैंड के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में बिना किसी रुकावट घूमने की सुविधा दी।

शाह के परिवार का ट्रैवल प्रोग्राम में 25 से ज्यादा शहर शामिल थे। उन्होंने ज्यूरिख, जिनेवा और ल्यूसर्न जैसे बड़े शहरों को कवर करते हुए कई खूबसूरत कस्बों और सीनिक लोकेशन का दौरा किया, जिन्हें अक्सर सामान्य पर्यटक अनदेखा कर देते हैं। उनके ट्वीट के अनुसार, प्रत्येक डेस्टिनेशन में उन्होंने स्विस संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता का एक अनूठा मिश्रण एक्सपीरिएंस किया।
Advertisement

15 दिन के पास के लिए प्रति वयस्क लगभग $560 USD (मात्र 45,000 रुपये) की कीमत पर, यह पास असाधारण मूल्य प्रदान करता है। शाह के परिवार के साथ यहां सबसे अच्छी बात यह थी कि फैमिली कार्ड की बदौलत परिवार को अपने 16 साल से कम उम्र के दो बच्चों के लिए मुफ्त ट्रैवल का लाभ मिला। इसके अलावा, पास ने उन्हें 500 से अधिक म्यूजियम में फ्री एंट्री दी और Titlis व Glacier 3000 एक्सपीरिएंस जैसे बेहतरीन भ्रमणों पर भारी डिस्काउंट भी दिलाया।
Advertisement
 

यूं तो शाह अपने परिवार के साथ किसी लक्जरी होटल में रुक सकते थें, लेकिन उन्होंने अपने ट्रैवल को बजट-फ्रेंडली रखने के लिए हॉस्टल, बजट होटल या वेकेशन रेंटल्स को चुना। उन्होंने ज्यादातर बाहर खाना खाने के बजाय सुपरमार्केट से राशन खरीदकर खाना खुद बनाया, जिससे खाने के खर्च में भी काफी कमी आई।

शाह ने अपने थ्रेड में कई टिप्स भी दी हैं, जो आपको एक आरामदायक व बजट ट्रिप प्लान करने में मदद कर सकते हैं। उनके अनुसार, स्विट्जरलैंड पहुंचने से पहले ही स्विस ट्रैवल पास खरीदें। उन्होंने बताया कि ट्रैवलर्स को अपने ट्रैवल प्लान के आधार पर विभिन्न स्विस ट्रैवल पास ऑप्शन में से उनके लिए सबसे बेस्ट को चुनना चाहिए। स्विट्जरलैंड में दो पास ऑप्शन उपलब्ध हैं, जैसे Consecutive Pass (निरंतर दिनों के लिए वैध) या Flexi Pass (सीमत दिनों के लिए वैध)। अब यदि किसी ट्रैवलर का प्लान किसी एक शहर या रीजन में जाने का है, तो डेली पास या रीजनल ट्रैवल कार्ड स्विस ट्रैवल पास की तुलना में बेहतर वैल्यू दे सकता है।
Advertisement

कुछ अन्य टिप्स की बात की जाए, तो शाह के अनुसार, उन्होंने SBB ऐप का इस्तेमाल किया, जिसे स्विस रेलवेज द्वारा तैयार किया गया है। ऐप ट्रेन्स के रूट, टाइमिंग, कनेक्टिविटी के बारे में विस्तार से जानकारी देता है। शाह ने Lausanne को उनके बेस शहर के रूप में इस्तेमाल किया और कई शहरों ने वापस वहीं आएं, क्योंकि यहां रहने के ठिकाने बजट में उपलब्ध थें।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  2. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.