BMW कार बन गई ट्रांसफॉर्मर! आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वायरल वीडियो

हॉलीवुड एक्शन मूवी सीरीज ट्रांसफॉर्मर्स का रियल लाइफ अवतार देखा गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अगस्त 2023 15:18 IST
ख़ास बातें
  • कुछ ही पल में कार एक रोबोट में तब्दील होकर हवा में सीधी खड़ी हो जाती है।
  • इसे 808 हजार बार देखा जा चुका है।
  • 11 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।

हॉलीवुड एक्शन मूवी सीरीज ट्रांसफॉर्मर्स का यह रियल लाइफ अवतार देखा गया है।

आनंद महिंद्रा इनोवेशन और नई तकनीक की हमेशा से सराहना करते हैं। कई बार देसी जुगाड़ के वीडियो भी वे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर चुके हैं। लेकिन इस बार आनंद महिंद्रा ने एक खास वीडियो शेयर किया है जिसे देख आप भी कह उठेंगे- वाह! क्या कमाल काम किया है। हॉलीवुड की सुपरहिट मूवी सीरीज ट्रांसफॉर्मर्स लगभग सभी ने देखी होगी। अब ट्रांसफॉर्मर रियल लाइफ में देखने को मिला है। एक कंपनी ने BMW कार का रियल लाइफ ट्रांसफॉर्मर तैयार किया है, जिसे देख कोई भी रोमांचित हो उठे। आनंद महिंद्रा भी इस इनोवेशन के फैन हो गए हैं। 

हॉलीवुड एक्शन मूवी सीरीज ट्रांसफॉर्मर्स का रियल लाइफ अवतार देखा गया है। ट्रांसफॉर्मर में ऑटोबोट हीरो का रोल प्ले करते हैं। ये खुद को अलग अलग तरह की कारों में बदल लेते हैं। अब कुछ ऐसा ही तुर्की की एक कंपनी लेटरॉन्स ने किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक BMW कार देखते ही देखते रोबोट का रूप ले लेती है। रोचक बात ये भी है कि यह आम कारों की तरह सड़कों पर दौड़ भी सकती है। ये कार से रोबोट, और रोबोट से कार में तब्दील हो सकती हैं। 
 
यह बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज की कार है जिसे इंजीनियर्स ने अपने हुनर से 12 फीट बड़े रोबोट में तब्दील कर दिया। ट्रांसफॉर्मर्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार के दरवाज खुलते हैं और वे हाथ का रूप ले लेते हैं। उसके बाद कुछ ही पल में कार एक रोबोट में तब्दील होकर हवा में सीधी खड़ी हो जाती है। फिर रोबोट का सिर गाड़ी के बोनट से बाहर निकल आता है। देखते ही देखते कार एक शानदार 12 फीट के रोबोट में बदल जाती है। 

इस तकनीक को इस्तेमाल करके भविष्य में कारों को रोबोट में तब्दील किया जा सकेगा। आनंद महिंद्रा ने वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, 'तुर्किश आर एंड डी कंपनी द्वारा बनाया और दिखाया गया रियल लाइफ ट्रांसफॉर्मर। हमारे आर एंड डी को भी कुछ ऐसा ही मजेदार काम करना चाहिए।' आनंद महिंद्रा ने वेलू महिंद्रा को टैग करते हुए वीडियो शेयर किया जो कि ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी के प्रेजिडेंट हैं। इसे 808 हजार बार देखा जा चुका है। 11 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.