जंगल में फोटोग्राफी कर रहे आदमी के पास चुपके से आ खड़ा हुआ बब्बर शेर! आनंद महिंद्रा का रिएक्शन वायरल!

इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कुछ सवाल अपने फॉलोअर्स से पूछे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जून 2023 19:44 IST
ख़ास बातें
  • वायरल ट्वीट वीडियो को अब तक लगभग 11 हजार लोगों ने देखा है।
  • इसे लगभग 1 हजार बार री-ट्वीट किया गया है।
  • वीडियो पर यूजर्स ने भी अजब-गजब रिएक्शन दिए हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कुछ सवाल अपने फॉलोअर्स से पूछे हैं।

Photo Credit: Twitter/ Anand Mahindra

भारत के जाने-माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया, खासकर Twitter, पर बहुत एक्टिव रहते हैं। उनके ट्वीट आए दिन यूजर्स की चर्चा का विषय बने रहते हैं। Anand Mahindra अपने Twitter अकाउंट पर अक्सर रोचक पोस्ट शेयर करते रहते हैं। उनके वीडियो अक्सर टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के बारे में होते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो बहुत निराला है। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा का एक और ट्वीट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter पर वायरल हो गया है। उन्होंने एक शेर का वीडियो शेयर किया है जो कि फोटोग्राफी करने आए एक आदमी के चुपके से करीब चला आता है। इस ट्वीट के साथ आनंद महिंद्रा ने कुछ सवाल भी अपने यूजर्स से किए हैं जिस पर उनके फॉलोअर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लेकिन जीप पर बैठे शख्स के पास ऐसे चुपके से शेर का चले आना वाकई में ही रोंगटे खड़े करने वाला है। देखें ये वायरल ट्वीट पोस्ट- 

इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कुछ सवाल अपने फॉलोअर्स से पूछे हैं। जिनमें से पहला सवाल है कि अगर आप इस शख्स की जगह होते तो सबसे पहले आपके दिमाग में क्या ख्याल आता? दूसरा सवाल ये पूछा गया है कि अगर आप इस शख्स की जगह होते तो आपकी पहली प्रतिक्रिया, या पहला एक्शन क्या होता। 

वीडियो पर यूजर्स ने भी ऐसे अजब-गजब रिएक्शन दिए कि आप भी जानकर हँस पडेंगे। एक यूजर ने बॉलीवुड की फिल्म का एक मशहूर डायलॉग लिखा- मोना डार्लिंग! सारी दुनिया हमें लॉयन के नाम से जानती है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- फिर तो जो करता, शेर ही करता। इसी तरह एक यूजर ने अमिताभ बच्चन के डायलॉग वाला मीम पोस्ट कर दिया- तुम लोग मुझे वहां ढूंढ रहे थे, और मैं यहां तुम्हारा इंतजार कर रहा हूं। 
 

आनंद महिंद्रा के शेर वाले वायरल ट्वीट वीडियो को अब तक लगभग 11 हजार लोगों ने देखा है। इसे लगभग 1 हजार बार री-ट्वीट किया गया है। आनंद महिंद्रा अक्सर इसी तरह के रोचक ट्वीट करते रहते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  2. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  6. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  10. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.