ये मशीन चटाई की तरह कहीं भी बिछा देती है सड़क, आनंद महिंद्रा भी हुए इंप्रेस! शेयर किया वीडियो

आनंद महिंद्रा द्वारा X पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक ऐसी मशीन दिखाई दे रही है, जो उबड़-खाबड़, कीचड़ या रेत से भरी जमीन पर चंद सेकंड में एक अस्थाई सड़क बना सकती है।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जनवरी 2024 12:34 IST
ख़ास बातें
  • Faun Trackway नाम की एक यूके स्थित कंपनी की है यह टेक्नोलॉजी
  • इसके जरिए चुनौतीपूर्ण इलाकों की जमीन पर रोड बिछाई जा सकती है
  • मिनटों में रोड बिछाने के साथ-साथ मिनटों में हटाई जा सकती है

Photo Credit: Faun Trackway

महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के मालिक आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) को अकसर सोशल मीडिया पर अनूठे वीडियो को शेयर करते देखा जाता है, जिसमें वे या तो किसी व्यक्ति के स्किल की तारीफ करते हैं, या किसी इनोवेशन को भारत में लागू करने की बात कहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक ऐसी टेक्नोलॉजी दिखाई गई है, जो सेना के तो काम आ ही सकती है, साथ ही इसे और भी कई तरीकों से काम में लिया जा सकता है।

आनंद महिंद्रा द्वारा X पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक ऐसी मशीन दिखाई दे रही है, जो उबड़-खाबड़, कीचड़ या रेत से भरी जमीन पर चंद सेकंड में एक अस्थाई सड़क बना सकती है। यह रोडवे किट एल्‍यूमीनियम से बना हुआ है, जिसे क्रेन या किसी अन्य वाहन में जोड़ा जा सकता है। यह चटाई जैसी परत एक बड़े रोल के रूप में होती है और जैसे-जैसे वाहन आगे बढ़ता है, ये परत जमीन पर बिछते जाती है। इसे चुनौतीपूर्ण इलाकों, जैसे गहरे कीचड़, बर्फ, रेत आदि पर बिछाया जा सकता है, जिससे इसके ऊपर से वाहन आसानी से उन इलाकों को पार कर सकते हैं।
Advertisement

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "आकर्षक! मैं कल्पना करता हूं कि हमारी सेना के साथ [इसे] तैनात करना एक प्राथमिकता होगी, ताकि उनके पास कठोर इलाकों में अधिक गतिशीलता हो। लेकिन दूरदराज के इलाकों और प्राकृतिक आपदाओं के बाद भी [यह] बहुत उपयोगी है।"
 

आज, 16 जनवरी को शेयर किए गए इस वीडियो को खबर लिखते समय तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 5,000 से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को लाइक भी किया है।
Advertisement

इस रोड सिस्टम को बनाने वाली यूके स्थित FAUN Trackway है, जिसका कहना है कि यह इनोवेटिव रोड मेकिंग मशीन से बने कुछ ट्रैक भारी वाहनों, जैसे टैंक के वजन को भी संभाल सकते हैं। यही कारण है कि कंपनी अन्य लोगों के अलावा कुछ सैन्य ग्राहकों को भी सेवा प्रदान करती है। इसके अलावा, यह अपने कमर्शियली ऑफ द शेल्फ (COTS) प्रोडक्ट रेंज के हिस्से के रूप में कंस्ट्रक्शन, फॉरेस्ट्री, माइनिंग और ऑयल एंड गैस डिपार्टमेंट्स को सेवा प्रदान करता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Anand Mahindra, Anand Mahindra tweet

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.