ट्रैक्टर का ऐसा मॉडिफिकेशन आपने कभी नहीं देखा होगा! आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

महिंद्रा ने अपने पोस्ट में लिखा, "दिलचस्प। लेकिन मेरा केवल एक ही प्रश्न है: क्यों?"

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 नवंबर 2023 18:55 IST
ख़ास बातें
  • इस वीडियो में एक व्यक्ति ट्रैक्टर चलाता दिखाई दे रहा है
  • उसने इस ट्रैक्टर की सीट को ट्रक से भी ऊंचा किया हुआ है
  • इसने पैडल्स और स्ट्रीयरिंग की रॉड को भी एक्सटेंड किया है
आनंद महिंद्रा अपने बिजनेस एंपायर के लिए तो पॉपुलर है हीं और साथ ही वे सोशल मीडिया पर भी खासे एक्टिव रहने के लिए जाने जाते हैं। बिजनेस संबंधी पोस्ट शेयर करने के साथ-साथ महिंद्रा सोशल मीडिया पर लोगों के हुनर की तारीफ भी करते नहीं थकते हैं। वे अकसर लोगों के वीडियो शेयर करते हैं, जो अपनी कला से कुछ न कुछ अतरंगी करते हैं। उसका हालिया पोस्ट भी उसी से संबंधी है, जहां महिंद्रा ने एक वीडिया क्लिप शेयर किया है, जिसमें एक व्यक्ति ट्रैक्टर चलाता नजर आ रहा है। अब आप कहेंगे कि इसमें क्या नया या अनोखा है, तो चलिए आपको बताते हैं।

आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में एक व्यक्ति ट्रैक्टर चलाता दिखाई दे रहा है और खास बात यह है कि उसने इस ट्रैक्टर की सीट को ट्रक से भी ऊंचा किया हुआ है। यूं तो इस जुगाड़ में फायदा पहुंचाने जैसा कुछ खास नहीं है, लेकिन आनंद महिंद्रा को इस व्यक्ति का यह जुगाड़ दिलचस्प भी लगा और साथ ही उन्होंने यह प्रश्न भी किया कि ऐसा क्यों?
 

महिंद्रा ने अपने पोस्ट में लिखा, "दिलचस्प। लेकिन मेरा केवल एक ही प्रश्न है: क्यों?"

वीडियो ने सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ ला दी है। लोगों को यह जुगाड़ बेतुका तो लग ही रहा है, लेकिन उन्होंने इस व्यक्ति के हुनर की तारीफ भी की।
Advertisement

इस नई ऊंचाई को हिसाल करने के लिए इस व्यक्ति ने लोहे से बने एक मजबूत स्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया है, जिसके ऊपर सीट को फिट किया है। इसके अलावा, इसने पैडल्स और स्ट्रीयरिंग की रॉड को भी एक्सटेंड किया है, जिससे वह इस ऊंचाई से ट्रैक्चर को आसानी से चला पा रहा है।
Advertisement

भले ही यह जुगाड़ दिलचस्प है, लेकिन साथ ही साथ यह काफी जोखिम भरा भी है। इस ऊंचाई से इतने भारी और बड़े ट्रैक्चर को कंट्रोल करना खतरे से खाली नहीं है। साथ ही यदि एक्सटेंशन के लिए इस्तेमाल किए गए पाइप्स में कोई खराबी आती है, तो व्यक्ति अपने साथ अन्य की जान भी जोखिम में डाल सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  6. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  2. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  6. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  7. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  8. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  9. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.