IIT मद्रास का स्टार्ट-अप बना रहा 'इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी'! आनंद महिंद्रा ने जमकर की तारीफ

आनंद महिंद्रा ने कहा कि भारत में अब महत्वाकांक्षी इनक्यूबेटर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 मई 2024 10:36 IST
ख़ास बातें
  • आनंद महिंद्रा हमेशा से ही टेक्नोलॉजी संबंधी इनोवेशन की तारीफ करते आए हैं।
  • इस बार उन्होंने IIT मद्रास के एक स्टार्टअप की जमकर तारीफ की है।
  • स्टार्टअप उड़ने वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी बनाने पर काम कर रहा है।

IIT मद्रास का एक स्टार्टअप अब उड़ने वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी पर काम कर रहा है।

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के लिए चर्चा में बने रहते हैं। आनंद महिंद्रा हमेशा से ही टेक्नोलॉजी संबंधी इनोवेशन की तारीफ करते आए हैं। कई बार वे भारत में बने टेक्नोलॉजी संबंधी किसी देसी जुगाड़ की तारीफ करने से भी परहेज नहीं करते। लेकिन इस बार उन्होंने IIT मद्रास के एक स्टार्टअप की जमकर तारीफ की है जो कि उड़ने वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी बनाने पर काम कर रहा है! जी हां, आपने इन दिनों सुना होगा कि कई कंपनियां फ्लाइंग टैक्सी पर काम कर रही हैं, और जल्द ही एक शहर से दूसरे शहर में उड़कर जाने का सपना सच हो सकता है। 

IIT मद्रास का एक स्टार्टअप अब उड़ने वाली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी पर काम कर रहा है। आनंद महिंद्रा ने इस स्टार्टअप की अपने सोशल मीडिया हैंडल से जमकर तारीफ की है। आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, "IIT मद्रास में ऐसी कंपनी बनाई जा रही है जो अगले साल तक फ्लाइंग इलेक्ट्रिक टैक्सी बनाकर तैयार करेगी।" उन्होंने इसके लिए इंस्टीट्यूट का धन्यवाद किया। 

Advertisement
आनंद महिंद्रा ने आगे कहा कि भारत में अब महत्वाकांक्षी इनक्यूबेटर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है, और भारत अब उन देशों में शामिल नहीं रह गया है जहां पर वास्तविक इनोवेटर्स की कमी हो। उन्होंने कहा कि साहसी आकांक्षाएं मायने रखती हैं और आप कोई सीमा स्वीकार न करें। आनंद महिंद्रा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे अब तक 27 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 3.5 हजार बार इसे लाइक किया गया है। बहुत से यूजर्स ने पोस्ट के नीचे कमेंट्स में अपने विचार भी शेयर किए हैं। 

IIT Madras ने हाल ही में कहा था कि उसने अपने पूर्व छात्रों, इंडस्ट्री और व्यक्तिगत दानदाताओं की मदद से 513 करोड़ रुपये की राशि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जुटाई है जो कि अब तक जुटाई गई सबसे बड़ी राशि है। IIT Madras ने वित्त वर्ष 2024 के दौरान पूर्व छात्रों और कॉर्पोरेट भागीदारों से कुल 717 करोड़ रुपये के नए संकल्प भी आकर्षित किए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.