Twitter पर यूजर ने आनंद महिंद्रा से पूछा- आपकी एयरलाइन क्यों नहीं है? मिला रोचक जवाब

एक पुराने पोस्ट में आनंद महिंद्रा ने कहा था कि एयरलाइन का कारोबार घाटे का सौदा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जनवरी 2023 13:08 IST
ख़ास बातें
  • महिंद्रा के इस ट्वीट पर यूजर्स के भी रोचक कमेंट आ रहे हैं।
  • आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर सैकड़ों लोगों ने अपना उत्तर लिखा है।
  • आनंद महिंद्रा अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।

आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर सैकड़ों लोगों ने अपना उत्तर लिखा है। इसे 3000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।

Twittter पर भारतीय बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके ट्वीट अपने आप में बेहद रोचक होते हैं। लेकिन इस बार आनंद महिंद्रा ने एक फॉलोअर के रोचक सवाल का जवाब दिया। उनका यह ट्वीट काफी लाइक्स और व्यूज हासिल कर रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इसमें एक यूजर ने उनसे पूछा था कि आपकी कोई एयरलाइन कंपनी क्यों नहीं है। आप अपनी एयरलाइन कंपनी कब शुरू करेंगे। इस सवाल पर आनंद महिंद्रा ने क्या जवाब दिया, हम आपको बताते हैं। 

आनंद महिंद्रा का एक ट्वीट आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने एक रोचक सवाल का उसी अंदाज में जवाब दिया। एक यूजर ने उनसे पूछा था कि उनकी कोई एयरलाइन कंपनी क्यों नहीं है। या वो अपनी एयरलाइन कंपनी कब शुरू करेंगे। क्या वो भविष्य में ऐसा कुछ शुरू करने वाले हैं? इस पर आनंद महिंद्रा सीधा सधा सा जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'नहीं, और न ही मेरा उसे बनाने और खरीदने का कोई इरादा है। क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं क्यों?' आनंद महिंद्रा के सोशल मीडिया पर करोड़ों की संख्या में फॉलोअर्स हैं जिसमें से उन्होंने एक फॉलोअर के सवाल का जवाब दे दिया। 

जब उन्होंने इस शख्स के सवाल का जवाब दिया तो दूसरे यूजर्स भी एकदम से एक्टिव हो गए और उन्होंने झट से इस पोस्ट का लिंक उनके पुराने ट्वीट से जोड़ दिया। एक पुराने पोस्ट में आनंद महिंद्रा ने कहा था कि एयरलाइन का कारोबार घाटे का सौदा है। महिंद्रा के इस ट्वीट पर यूजर्स के भी रोचक कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- क्योंकि आप हवा में बातें नहीं करते। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- क्योंकि आप जमीन से जुड़े इंसान हैं और आपको हवा में उड़ना पसंद नहीं है। एक यूजर ने लिखा- आपका पैसा, आपकी मर्जी! इस तरह के और भी कई कमेंट्स यूजर्स ने किए हुए हैं। 

आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर सैकड़ों लोगों ने अपना उत्तर लिखा है। इसे 3000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। आनंद महिंद्रा अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। उनके ट्वीट कभी किसी सोशल मैसेज से जुड़े होते हैं तो कभी किसी देसी आविष्कार से। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Anand Mahindra, Anand Mahindra tweet, airlines

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Pro Max में होगी 9,000mAh की दमदार बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme भारत में लॉन्च करने वाला है P4 Lite 5G, 'बजट' फोन के टीजर में दिखाई दिया डिजाइन
  2. इन रोमांचक PlayStation गेम्स को फ्री में खेलने का मौका, मार्च महीने की पूरी लिस्ट हुई लीक
  3. क्रिप्टो स्कैम में हैदराबाद के कंसल्टेंट के साथ 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी
  4. Poco X8 Pro Max में होगी 9,000mAh की दमदार बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. LPG सिलेंडर की किल्लत, स्मार्ट कूकर बनेंगे मदद, ऑनलाइन भारी डिस्काउंट पर खरीदें
  6. UPI यूजर्स के लिए नया खतरा, ‘Digital Lutera’ से अकाउंट हाईजैक का दावा
  7. Samsung Galaxy S26 सीरीज की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. आसानी से भेजें सीक्रेट ईमेल, सिर्फ पासकोड से खुलेगा और अपने आप हो जाएगा डिलीट, जानें कैसे
  10. Xiaomi 17 Ultra भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.