अमिताभ बच्चन ने Twitter के आगे जोड़े हाथ! चुकाए पैसे! जानें पूरा मामला

अमिताभ बच्चन के इस ट्विटर पोस्ट पर यूजर्स ने खूब कमेंट्स भी किए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2023 20:19 IST
ख़ास बातें
  • अकाउंट्स वैरिफिकेशन के लिए ट्विटर ब्लू टिक प्रदान करता है।
  • अमिताभ बच्चन ने ट्विटर से ब्लू टिक फिर से बहाल करने को लेकर किया पोस्ट।
  • Twitter पर अमिताभ बच्चन काफी एक्टिव रहते हैं।

Twitter पर अमिताभ बच्चन काफी एक्टिव रहते हैं।

बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने Twitter हैंडल से एक रोचक ट्वीट किया है, जो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। ट्वीट में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से बहुत ही हास्यास्पद शैली में बात की है। अमिताभ बच्चन ने इस ट्वीट में अवधि भाषा का इस्तेमाल किया है जो कि प्रयागराज और उसके आसपास के क्षेत्रों में बोली जाती है। उन्होंने ट्विटर से उनके अकाउंट पर उनका ब्लू टिक लौटाने की प्रार्थना की है, जो कि काफी रोचक अंदाज में किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है! 

Twitter पर अमिताभ बच्चन काफी एक्टिव रहते हैं। लेकिन, चूंकि कई बार अन्य यूजर्स मशहूर हस्तियों के नाम पर कई फेक अकाउंट बनाए रहते हैं इसलिए सेलिब्रिटीज का उनके अकाउंट को वैरिफाई करवाना अत्यंत आवश्यक हो जाता है। इन अकाउंट्स के लिए ट्विटर ब्लू टिक प्रदान करता है। इसके लिए एक मासिक फीस चार्ज की जाती है। लेकिन हाल ही में कई मशहूर हस्तियों के ट्विटर अकाउंट से यह ब्लू टिक हटा दिया गया था, क्योंकि कथित तौर पर उन्होंने अपनी सब्सक्रिप्शन फीस अदा नहीं की थी। अमिताभ बच्चन ने यही मासिक फीस अदा करने के बाद ट्विटर से बड़े ही रोचक अंदाज में उनका ब्लू टिक फिर से बहाल करने की बात कही। देखें ये पोस्ट- 

पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने अवधि भाषा शैली का इस्तेमाल किया है। जिसमें लिखा है, "T 4623 - ए twitter भइया! सुन रहे हैं? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम ... तो उ जो नील कमल ✔️ होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया, ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं- Amitabh Bachchan .. हाथ तो जोड़ लिये रहे हम। अब का, गोड़वा  👣जोड़े पड़ी का ??" अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। 

अमिताभ बच्चन के इस ट्विटर पोस्ट पर यूजर्स ने खूब कमेंट्स भी किए हैं। कोई इसे फेक अकाउंट बता रहा है तो कोई अमिताभ बच्चन की ही फिल्मों के मशहूर डायलॉग से इस पोस्ट पर चुटकी ले रहा है। एक यूजर ने लिखा है- ये फेक अकाउंट है डियर @elonmusk, पहले एक हफ्ते तक जांच में रखिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसा है.... अब आपको भी लाइन में लगना पड़ेगा और इंतजार करना पड़ेगा। पहले आप जहां खड़े होते थे, लाइन वहीं से शुरू होती थी! 
Advertisement

इसी तरह के और भी हजारों रोचक कमेंट्स इस पोस्ट पर देखने को मिल रहे हैं। ट्वीट वायरल हो रहा है। इसे 23 लाख लोगों ने देखा है। 50 हजार से ज्यादा ने लाइक किया है और, 4.5 हजार से ज्यादा बार री-ट्वीट किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Twitter, Amitabh Bachchan, viral tweet, Blue Tick

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  9. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  9. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.