Adipurush : सिनेमाघरों में हनुमान जी के लिए खाली छोड़ी सीट, थिएटर में बंदर दिखने का Video वायरल

Adipurush : जिस वीडियो से सोशल मीडिया पर सबसे ज्‍यादा चर्चा बटोरी है, वह एक थिएटर में बंदर को देखे जाने से जुड़ा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 जून 2023 16:27 IST
ख़ास बातें
  • प्रभास की फ‍िल्‍म आदिपुरुष आज सिनेमाघरों में हुई रिलीज
  • थिएटर्स में हनुमान जी की सीट से जुड़ींं फोटो सोशल मीडिया में वायरल
  • एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है, जिसमें बंदर दिख रहा

फ‍िल्‍म में लीड रोल निभा रहे प्रभास, भगवान राम की भूमिका में हैं। अभिनेत्री कृति सेनन ने जानकी यानी माता सीता की भूमिका निभाई है।

Photo Credit: @Chrissuccess

Adipurush : अभिनेता प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फ‍िल्‍म के लिए दर्शकों में जबरदस्‍त उत्‍साह दिखाई दे रहा है। एडवांस टिकटों की बुकिंग भी खूब हुई है। इंडस्‍ट्री अनुमान लगा रही है कि आदिपुरुष रिलीज के पहले दिन शानदार कमाई कर सकती है। ऐसा कहा जा रहा था कि आद‍िपुरुष को जिन सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा, वहां एक सीट हनुमान जी के लिए खाली छोड़ी जाएगी। फ‍िल्‍म रिलीज होते ही हनुमान जी की सीट से जुड़ीं तस्‍वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आने लगे हैं।

ट्विटर पर लोग ऐसी तस्‍वीरें शेयर कर रहे हैं, जिनमें सिनेमाघरों में हनुमान जी के लिए खाली छोड़ी गई सीट देखी जा सकती है। कई थिएटर्स में खाली सीट पर हनुमान जी की फोटो लगाई गई है। जिस वीडियो से सोशल मीडिया पर सबसे ज्‍यादा चर्चा बटोरी है, वह एक थिएटर में बंदर को देखे जाने से जुड़ा है। 
कहा जा रहा है कि एक थिएटर में जब लोग फ‍िल्‍म देख रहे थे, तो वहां बंदर पहुंच गया था। लोग इस घटना को बजरंग बली की मौजूदगी से जोड़ रहे हैं। इससे जुड़ा वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है। इस फ‍िल्‍म में लीड रोल निभा रहे प्रभास, भगवान राम की भूमिका में हैं। अभिनेत्री कृति सेनन ने जानकी यानी माता सीता की भूमिका निभाई है। लक्ष्‍मण के किरदार में हैं सनी सिंह। रावण की भूमिका में अभिनेता सैफ अली खान दिखाई देंगे। 
 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk ने अनुमान लगाया है कि आदिपुरुष रिलीज डे यानी शुक्रवार के दिन 80 करोड़ रुपये की कमाई भारत में कर सकती है। यह शुरुआती अनुमान है। गैजेट्स 360 हिंदी अनुमानों की पुष्टि नहीं करता। अगर फ‍िल्‍म यह रिकॉर्ड बना पाती है, तो वह इस साल की सबसे बड़ी फ‍िल्‍मों में से एक पठान को भी पीछे छोड़ देगी। पठान ने भारत में पहले दिन 57 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  2. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  3. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  5. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  9. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  10. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.