World UFO Day: कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है Aliens का दिन! जानें पूरा इतिहास

विमान चालक केनेथ आर्नोल्ड के अनुसार, 1900 की शुरुआत में वाशिंगटन के आसमान पर 24 जून को 9 ऐसी अनजानी उड़ती वस्तुएं देखी गई थीं जिनके बारे में कोई पता नहीं लगा पाया था।

World UFO Day: कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है Aliens का दिन! जानें पूरा इतिहास

एलियंस के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए मनाया जाता है वर्ल्ड UFO डे

ख़ास बातें
  • 1900 की शुरुआत में वाशिंगटन के आसमान पर दिखे थे यूएफओ
  • विमान चालक केनेथ आर्नोल्ड ने कथित तौर पर देखे थे यूएफओ
  • हर साल 2 जुलाई को मनाया जाता है World UFO Day
विज्ञापन
आपने अक्सर UFO के बारे में सुना और पढ़ा होगा। यूएफओ यानि कि अंग्रेजी में- 'Unidentified Flying Objects' या 'अनजानी उड़ती वस्तुओं' के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यूएफओ को एलियंस से जोड़कर देखा जाता है। इस विषय पर पुराने समय से ही फिल्में भी बनती आ रही हैं लेकिन अभी तक इनकी सच्चाई से कोई भी पर्दा नहीं उठा पाया है। 

आज का दिन ऐसी ही अनजानी उड़न वस्तुओं के लिए समर्पित किया गया है। हर साल 2 जुलाई को 'वर्ल्ड यूएफओ डे' (World UFO Day) मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों के लिए खासतौर पर मनाया जाता है जो मानते हैं कि हमारी धरती के अलावा भी दुनिया में कोई और प्रजाति है जो मौजूद है, या फिर सीधे शब्दों में कहें तो, जो लोग मानते हैं कि एलियंस होते हैं, और अपने स्पेस क्राफ्ट में धरती पर चक्कर लगाने आते हैं। इस दिन लोग आकाश में अनजानी उड़ती चीजों को साथ मिलकर ढूंढने की कोशिश करते हैं। 

इससे पहले World UFO Day के लिए 2 तारीखें थीं। यह 2 जुलाई और 24 जून को मनाया जाता था। लेकिन वर्ल्ड यूएफओ डे ऑर्गेनाइजेशन (WUFODO) ने इसके लिए 2 जुलाई की तारीख निर्धारित कर दी। तब से यह हर साल 2 जुलाई को ही मनाया जाता है। 

विमान चालक केनेथ आर्नोल्ड के अनुसार, 1900 की शुरुआत में वाशिंगटन के आसमान पर 24 जून को 9 ऐसी अनजानी उड़ती वस्तुएं देखी गई थीं जिनके बारे में कोई पता नहीं लगा पाया था। उस वक्त उन्हें एक प्लेट के आकार में देखा गया था। उसके बाद से ही एलियंस के स्पेस क्राफ्ट उसी तरह की प्लेट के आकार में दर्शाए जाते हैं। और तभी से इस दिन को यूएफओ के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। 

इस दिन को इस आशा से भी मनाया जाता है कि दुनियाभर में देशों की सरकारें यूएफओ के बारे में और अधिक पता लगाने के लिए प्रयास करें। अमेरिकी सरकार के पास भी कथित तौर पर ऐसी जानकारी उपलब्ध है जो यूएफओ से जुड़ी है, जिसे मिलिट्री विभाग की मदद से जुटाया गया है। इसलिए यह एक ऐसा दिन बन जाता है जब एलियंस को मानने वाले और न मानने वाले लोग एक साथ आते हैं और अपने अपने विचार इनके बारे में व्यक्त करते हैं, ताकि इनके वजूद को और गहराई से खंगाला जा सके। इस दिन लोग इकट्ठा होकर खुले आसमान में अनजानी उड़न वस्तुओं को खोजते हैं। इसके अलावा यूएफओ से जुड़ी फिल्में आदि भी साथ मिलकर देखते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
  2. Sennheiser Momentum True Wireless 5 भारत में लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  3. ₹1 हजार में 90 घंटे के बैटरी बैटअप वाला वायरलेस हेडफोन! Lyne Hydro 8 हुए भारत में लॉन्च
  4. Poco X8 Power लॉन्च होगा 10000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  5. भारतीय स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले! Google दे रही 1 साल तक AI Plus सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री, ऐसे पाएं ऑफर
  6. Poco M8x 5G लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 3 दिन चलेगी बैटरी, जानें कितनी है कीमत
  7. Instagram पर अब ऑफलाइन रहने पर भी पोस्ट हो जाएगी अपलोड, जानें कैसे
  8. Moto G Max vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Redmi Watch 6 Active ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 18 दिन बैटरी, जानें कीमत
  10. OnePlus का 50MP कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा ₹3000 सस्ते में
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »