• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • हैदराबाद के आसमान में दिखा सफेद ऑब्‍जेक्‍ट, गांव में उतरा तो लोग समझ बैठे एलियन स्‍पेसक्राफ्ट, जानें पूरा मामला

हैदराबाद के आसमान में दिखा सफेद ऑब्‍जेक्‍ट, गांव में उतरा तो लोग समझ बैठे एलियन स्‍पेसक्राफ्ट, जानें पूरा मामला

Hyderabad UFO! लोग इसे UFO यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट समझकर वीडियो शूट करने लगे, तस्‍वीरें लेने लगे। फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर हुईं और वायरल हो गईं।

हैदराबाद के आसमान में दिखा सफेद ऑब्‍जेक्‍ट, गांव में उतरा तो लोग समझ बैठे एलियन स्‍पेसक्राफ्ट, जानें पूरा मामला

Hyderabad UFO! जब तक लोगों को इस ऑब्‍जेक्‍ट की सच्‍चाई का पता लगता, देर हो गई थी। ज्‍यादातर लोग इसे एलियन स्‍पेसक्राफ्ट समझ बैठे थे।

ख़ास बातें
  • ऑब्‍जेक्‍ट को UFO समझ लोगों ने किया हंगामा
  • वह ऑब्‍जेक्‍ट एक रिसर्च हीलियम बैलून था
  • इसे 8 लोगों को स्‍पेस में ले जाने के लिए बनाया गया है
विज्ञापन
हैदराबाद के आसमान में बुधवार को हुई एक घटना ने लोगों को हैरान-परेशान कर दिया। लोगों को आसमान में एक सफेद ऑब्‍जेक्‍ट दिखाई दिया। लोग इसे UFO यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट समझकर वीडियो शूट करने लगे, तस्‍वीरें लेने लगे। फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर हुईं और वायरल हो गईं। जब तक लोगों को इस ऑब्‍जेक्‍ट की सच्‍चाई का पता लगता, देर हो गई थी। ज्‍यादातर लोग इसे एलियन स्‍पेसक्राफ्ट समझ बैठे थे। यह ऑब्‍जेक्‍ट जब शहर से दूर एक गांव में उतरा, तो लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्‍हें लगा कोई एलियन स्‍पेसक्राफ्ट आ गया है।  

रिपोर्टों के अनुसार, आसमान में दिख रहे ऑब्‍जेक्‍ट ने शहर से लगभग 100 किलोमीटर दूर विकाराबाद जिले के मारपल्ली मंडल के मोगिलीगिड्डा गांव में लैंड किया, जिसे देखकर स्‍थानीय लोग चिंता में आ गए। गांव के लोगों ने आजतक ऐसा कुछ नहीं देखा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, लोगों ने उस ऑब्‍जेक्‍ट को UFO मानकर हंगामा कर दिया। उन्‍हें लगा कि गोल आकार की इस तश्‍तरी से कोई एलियन बाहर निकलेगा। 

किसान उस गोलाकार चीज को बाहर से खटखटा रहे थे। उन्‍होंने ऑब्‍जेक्‍ट को इधर-उधर धकेलते हुए उसकी जांच करने की कोशिश की। बाद में पता चला कि वह ऑब्‍जेक्‍ट वायुमंडलीय अध्ययन के लिए भेजा गया एक रिसर्च हीलियम बैलून यानी गुब्‍बारा था। इसकी पुष्टि प्लेनेटरी सोसायटी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर रघुनंदन कुमार की ओर से की गई, तब गांववालों को यकीन हुआ। रघुनंदन कुमार के मुताबिक, वह एक हीलियम बैलून था। यह एक स्‍पेस कैप्‍सूल था, जिसे स्‍पेन में डिजाइन किया गया था। उसे 8 लोगों को अंतरिक्ष में ले जाने के लिए बनाया गया था। 
 

यह एक्‍सपेरिमेंट टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च की ओर से किया गया था, लेकिन लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं थी। जब कैप्‍सूल ने गांव में लैंड किया, तो हंगामा हो गया। लोगों को यह नहीं पता था कि क्‍या हो रहा है। गांव में लैंड करते समय कैप्‍सूल ने एक पैराशूट की मदद ली थी, जिसने गांव वालों को और भी अचंभित कर दिया। स्‍थानीय प्रशासन और पुलिस की मदद से कैप्‍सूल को गांव से दूर ले जाया गया। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »