वैज्ञानिकों ने खोला स्पेस के Black Holes का राज! निगले गए पदार्थ के साथ होता है ये ...

अब तक यह जानने के बहुत प्रयास किए जा चुके हैं कि ब्लैक होल से कोई इन्फॉर्मेशन बाहर जा सकती है या नहीं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 मार्च 2022 14:21 IST
ख़ास बातें
  • ब्लैक होल से कोई भी चीज बाहर नहीं निकल सकती है।
  • ब्लैक होल के भीतर से कोई भी पदार्थ गुजर कर नहीं जा सकता है।
  • ग्रेविटी की शक्ति के कारण प्रकाश भी नहीं हो सकता है पार।
फिजिक्स के एक्सपर्ट्स ने ब्लैक होल से जुड़े एक रहस्य को सुलझा लिया लगता है। वैज्ञानिकों की एक टीम ने पता लगाया है कि उस पदार्थ का क्या होता है जो ब्लैक होल अपने भीतर निगल लेता है। वैज्ञानिकों ने इसे वॉर्महोल (wormholes) का नाम दिया है। किताबी भाषा में समझें तो ये स्पेस टाइम के संदर्भ में एक तरह के टनल के रूप में मौजूद होते हैं जिनके दोनों तरफ के छोर खुले होते हैं। ब्लैक होल्स अंतरिक्ष के ऐसे क्षेत्र को कहा गया है जिसके भीतर से कोई भी पदार्थ गुजर कर नहीं जा सकता है। कहा जाता है कि ब्लैक होल का गुरुत्वाकर्षण इतना शक्तिशाली होता है कि कोई भी चीज, यहां तक कि प्रकाश भी इसके अंदर निगल लिया जाता है। जापान के RIKEN रिसर्च इंस्टिट्यूट की एक टीम ने कहा कि ब्लैक होल वॉर्महोल होते हैं, जिसका मतलब है कि ब्लैक होल्स में एक निकलने का टनल होता है जिसमें से अंदर निगला गया पदार्थ वापस ब्रह्मांड में छोड़ दिया जाता है। 

इस मॉडल को RIKEN के वैज्ञानिकों ने सुझाया है जिसमें रिकेन इंटरडिसिप्लिनरी थ्योरिटिकल एंड मैथेमेटिकल साइंसेज के शोधकर्ता Kanato Goto भी शामिल हैं। यह कॉन्सेप्ट साइंस फिक्शन मूवी के जैसा प्रतीत होता है। हालांकि, अगर यह तथ्य सही साबित होता है तो ब्लैक होल्स को लेकर अब तक बने बहुत बड़े रहस्य से पर्दा उठ जाएगा। 

Albert Einstein की थ्योरी ऑफ जनरल रिलेटिविटी कहती है कि ब्लैक होल से कोई भी चीज बाहर नहीं निकल सकती है। लेकिन, 1970 में Stephen Hawking ने कहा कि ब्लैक होल में से सिकुड़ते समय रेडिएशन निकलती है जिसे Hawking radiation कहा गया। इसे ब्लैक होल का वाष्पीकरण (evaporation) कहा जाता है। अगर हॉकिंग्स के कॉन्सेप्ट को आधार माना जाए तो ब्लैक होल में जो पदार्थ गया है, उसे भी भाप बनकर उड़ जाना चाहिए। लेकिन क्वान्टम फिजिक्स कहती है कि यूनिवर्स से कुछ भी चीज खत्म नहीं हो सकती है। जिससे फिर से दोनों कॉन्सेप्ट के बीच विरोधाभास पैदा हो जाता है। 

Goto ने एक बयान में कहा, "इससे पता चलता है कि जनरल रिलेटिविटी और क्वान्टम मैकेनिक्स वर्तमान में एक दूसरे के विपरीत खड़े हैं। हमें क्वान्टम ग्रेविटी के लिए संयुक्त फ्रेमवर्क खोजना होगा।" 
Advertisement

अब तक यह जानने के बहुत प्रयास किए जा चुके हैं कि ब्लैक होल से कोई इन्फॉर्मेशन बाहर जा सकती है या नहीं। लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई निश्चित उत्तर नहीं मिल सका है। Goto और उनके साथियों ने इसका वर्णन करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, "वॉर्महोल एक पुल की तरह ब्लैक होल के भीतर और बाहर की रेडिएशन के बीच काम करता है। लेकिन कुछ सवालों के उत्तर अभी भी नहीं मिले हैं। हमें अभी भी बेसिक मैकेनिज्म का नहीं पता है कि रेडिएशन के माध्यम से इन्फॉर्मेशन कैसे बाहर ले जाई जा सकती है।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.