बड़ी खोज : पृथ्‍वी पर पानी 30 करोड़ किलोमीटर दूर से आया ! वैज्ञानिकों ने ऐसे लगाया पता

यह खोज उस थ्‍योरी को सपोर्ट करती है जो कहती है कि पृथ्वी पर जीवन आउटर स्‍पेस यानी बाहरी अंतरिक्ष से पैदा हुआ।

विज्ञापन
Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 सितंबर 2022 14:08 IST
ख़ास बातें
  • क्‍या पृथ्‍वी पर पानी बाहर से यानी अंतरिक्ष से आया
  • नई रिसर्च में यही दावा किया गया है
  • वैज्ञानिकों ने रयुगु एस्‍टरॉयड के सैंपलों से यह पता लगाया

साल 2020 में एस्‍टरॉयड रयुगु से पृथ्वी पर लाए गए मटीरियल की जांच रिसर्चर्स कर रहे हैं।

अगर आपसे कहा जाए कि पृथ्‍वी पर पानी बाहर से यानी अंतरिक्ष से आया है, यकीन करेंगे? रिसर्चर्स लंबे समय से कहते आ रहे हैं कि पृथ्‍वी पर पानी बाहर से आया हो सकता है। शुक्रवार को एक बार फ‍िर वैज्ञानिकों ने यह बाद दोहराई और कुछ तथ्‍य भी पेश किए। वैज्ञानिकों ने बताया कि पृथ्वी से लगभग 30 करोड़ किलोमीटर दूर स्थित एक एस्‍टरॉयड की जांच में मिले धूल के कणों में हैरान करने वाले कॉम्‍पोनेंट का खुलासा हुआ है। उन्‍होंने इसे पानी की एक बूंद कहा। यह खोज उस थ्‍योरी को सपोर्ट करती है जो कहती है कि पृथ्वी पर जीवन आउटर स्‍पेस यानी बाहरी अंतरिक्ष से पैदा हुआ। साल 2020 में एस्‍टरॉयड रयुगु से पृथ्वी पर लाए गए मटीरियल की जांच रिसर्चर्स कर रहे हैं।

यह स्‍टडी साइंस जर्नल में पब्लिश होने वाली है। उससे पहले शुक्रवार को तोहोकू यूनिवर्सिटी के प्रमुख वैज्ञानिक तोमोकी नाकामुरा ने पत्रकारों से कहा ‘पानी की इस बूंद का बहुत बड़ा अर्थ है।' उन्‍होंने कहा, ‘कई रिसर्चर्स का मानना ​​है कि पानी (बाहरी अंतरिक्ष से) लाया गया था, लेकिन हमने वास्तव में पहली बार एक एस्‍टरॉयड रयुगु में पानी की खोज की।'
Advertisement

जो सैंपल एस्‍टरॉयड रयुगु से लाए गए थे, उससे कई और जानकारियां भी रिसर्चर्स को मिली हैं। इनमें कार्बनिक पदार्थ भी शामिल हैं। नाकामुरा ने कहा कि रिसर्चर्स को रयुगु के सैंपल्‍स लिक्विड पदार्थ की एक बूंद मिली ‘जो नमक और कार्बनिक पदार्थों से युक्त कार्बोनेटेड पानी था'। नाकामुरा ने कहा कि हमारी रिसर्च से इस सिद्धांत को बल मिलता है कि रयुगु जैसे एस्‍टरॉयड या इसके बड़े मूल एस्‍टरॉयड और पृथ्वी के बीच टकराव ने पानी दिया होगा। नाकामुरा की टीम में लगभग 150 रिसर्चर शामिल हैं। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली और चीन से भी 30 रिसर्चर शामिल हैं। बेहतर रिसर्च के लिए रयुगु के सैंपलों को टीमों में अलग-अलग बांटा गया था। 

इस साल जून में रिसर्चर्स के एक समूह ने कहा था कि उन्हें रयुगु में कार्बनिक पदार्थ मिला है, जिससे पता चलता है कि पृथ्वी पर जीवन के कुछ बिल्डिंग ब्‍लॉक्‍स, अमीनो एसिड अंतरिक्ष में बने हो सकते हैं। वैज्ञानिकों ने कहा था कि एस्‍टरॉयड ‘रयुगु' के सैंपल इस बात पर रोशनी डाल सकते हैं कि अरबों साल पहले पृथ्वी पर महासागर कैसे बने। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.