Video : 16 टेलीस्‍कोपों का कमाल! पहली बार वैज्ञानिकों ने देखा Black Hole से निकलने वाला पारवफुल जेट, आप भी देखें

Black Hole : ‘मेसियर 87' (M87) आकाशगंगा के केंद्र में मौजूद यह ब्‍लैक होल पृथ्वी से लगभग 54 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2023 14:52 IST
ख़ास बातें
  • मेसियर 87 की आकाशगंगा के केंद्र में है ब्‍लैक होल
  • पृथ्वी से लगभग 54 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर है
  • पृथ्‍वी पर लगे 16 टेलीस्‍कोपों की वजह से हुआ मुमकिन

16 टेलीस्‍कोप ने मिलकर पृथ्‍वी के आकार का एक डिश बनाया, जो एक सिंगल टेलीस्‍कोप के रूप में काम कर रहा था। इस वजह से ब्‍लैक होल से निकलते जेट को देखना मुमकिन हो पाया।

Photo Credit: ESO

दुनियाभर के वैज्ञानिक ‘ब्‍लैक होल्‍स' (Black Hole) के बारे में ज्‍यादा जानकारी हासिल करने के लिए वर्षों से रिसर्च कर रहे हैं। इस विषय ने साइंटिस्‍टों को लुभाया है। हालांकि ब्‍लैक होल्‍स के बारे में अभी तक बहुत जानकारी नहीं है। साल 2019 में वैज्ञानिकों ने एक ब्‍लैक होल को देखने में सफलता पाई थी। उन्‍होंने ‘मेसियर 87' (M87) नाम की आकाशगंगा (Galaxy) के केंद्र में मौजूद ब्‍लैक होल को देखा था। पिछले महीने इस ब्‍लैक होल की पहले से ज्‍यादा स्‍पष्‍ट तस्‍वीर सामने आई। अब एक और सफलता मिली है। वैज्ञानिकों ने इस ब्‍लैक होल से एक पावरफुल जेट विस्‍फोट को होते हुए देखा है। यूरोपीयन साउदर्न ऑब्‍जर्वेट्री ने पूरी घटना को एक वीड‍ियो के जरिए समझाया है।  

‘मेसियर 87' (M87) आकाशगंगा के केंद्र में मौजूद यह ब्‍लैक होल पृथ्वी से लगभग 54 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। रिपोर्टों के अनुसार, ब्‍लैक होल से हाई-एनर्जी पार्टिकल्‍स का एक विशाल जेट अंतरिक्ष में निकलता हुआ देखा गया। इस घटना को कैप्‍चर करने के लिए पृथ्‍वी पर अलग-अलग लोकेशंस में लगाए गए 16 टेलीस्‍कोप ने साथ मिलकर काम किया। 
Advertisement

16 टेलीस्‍कोप ने मिलकर पृथ्‍वी के आकार का एक डिश बनाया, जो एक सिंगल टेलीस्‍कोप के रूप में काम कर रहा था। इस वजह से ब्‍लैक होल से निकलते जेट को देखना मुमकिन हो पाया। गौरतलब है कि ब्‍लैक होल हमारे ब्रह्मांड के वो घने इलाके हैं, जहां इतना अधिक गुरुत्‍वाकर्षण होता है कि सूर्य का प्रकाश भी उसमें खो जाता है।  



जब कोई पदार्थ जैसे- गैस या धूल, ब्‍लैक होल में गिरती है, तो वह उसके चारों ओर एक डिस्‍क बना देती है। बहुत अधिक गर्म होने पर व‍ह डिस्‍क पावरफुल रेडिएशन उत्‍सर्जित करती है। इनका पता लगाया जाता है पृथ्‍वी पर मौजूद टेलीस्‍कोपों से। वैज्ञानिकों ने जिस ब्‍लैक होल से जेट निकलता हुआ देखा, वह उसका द्रव्‍यमान हमारे सूर्य के द्रव्‍यमान का 6.5 अरब गुना है। यह आकाशगंगा हमारी मिल्की-वे (Milky Way) से बड़ी और अधिक चमकदार है।
Advertisement

गौरतलब है कि सभी ब्‍लैक होल्‍स से पावरफुल जेट निकलते हैं। वैज्ञानिक स्‍टडी कर रहे हैं कि जेट का निर्माण कैसे होता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि जेट को और गहराई से समझने के लिए उन्‍हें ब्‍लैक होल को और करीब से देखने की जरूरत है। 

पिछले महीने जब वैज्ञानिकों ने ब्‍लैक होल की ज्‍यादा स्‍पष्‍ट तस्‍वीर दिखाई, तो उसे मुमकिन बनाने के लिए मशीन-लर्निंग तकनीक का इस्‍तेमाल किया गया था। इस तकनीक में वैज्ञानिकों ने उन गैप्‍स को भरा, जिसका डेटा उन्‍हें नहीं मिला था। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.