Elon Musk की कंपनी ने ‘मिनटों’ में अंतरिक्ष में पहुंचा दिए 56 सैटेलाइट्स, रॉकेट को समुद्र में कराया लैंड, देखें वीडियो

तय योजना के अनुसार, रॉकेट का पहला स्‍टेज पृथ्‍वी पर वापस आ गया। स्‍टेज ने समुद्र में बने पैड पर लैंड किया, जिसका शानदार वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 मार्च 2023 13:54 IST
ख़ास बातें
  • रॉकेट का पहला स्‍टेज पृथ्‍वी पर वापस आ गया
  • इसका शानदार वीडियो सामने आया है
  • सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए किया गया लॉन्‍च

स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से लॉन्च किया गया।

Photo Credit: SpaceX

एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) तेजी से अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस का विस्‍तार कर रही है। इसे स्‍टारलिंक (Starlink) के नाम से जाना जाता है। बुधवार को स्‍पेसएक्‍स ने स्टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट्स के एक और बड़े बैच को ऑर्बिट में लॉन्च किया। फाल्‍कन-9 (Falcon 9) रॉकेट की मदद से 56 स्टारलिंक सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में भेजा गया। तय योजना के अनुसार, रॉकेट का पहला स्‍टेज पृथ्‍वी पर वापस आ गया। स्‍टेज ने समुद्र में बने पैड पर लैंड किया, जिसका शानदार वीडियो सामने आया है। 

स्‍पेसएक्‍स के ट्वीट व अन्‍य रिपोर्ट्स के अनुसार, स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से लॉन्च किया गया। लॉन्‍च के ठीक 8.5 मिनट बाद फाल्‍कन-9 का पहला स्‍टेज पृथ्‍वी पर सुरक्षित लैंड कर गया। इस स्‍टेज द्वारा स्‍पेसएक्‍स का यह चौथा लॉन्‍च और लैंडिंग थी। पहले स्‍टेज की लैंडिंग के बाद रॉकेट का ऊपरी स्‍टेज,सैटेलाइट्स को लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) तक लेकर गया। 
 

लिफ्टऑफ के करीब 65 मिनट बाद सभी 56 सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में पहुंचा दिया गया। रिपोर्टों के अनुसार, स्‍पेसएक्‍स के लिए यह साल 2023 का 21वां लॉन्‍च था। कंपनी ने 11 लॉन्‍च तो स्‍टारलिंक के लिए ही किए हैं। वह अबतक 4200 से ज्‍यादा स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स को उड़ा चुकी है। ये लॉन्‍च अभी जारी रहेंगे, क्‍योंकि कंपनी को 12 हजार स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स लॉन्‍च करने की इजाजत मिली है। यह अलग बात है कि स्‍पेसएक्‍स इस संख्‍या को 30 हजार तक ले जाना चाहती है। हालांकि इसकी मंजूरी अभी नहीं मिली है।   
Advertisement
 

स्‍पेसएक्‍स के मालिक एलन मस्‍क, सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को लेकर गंभीर नजर आते हैं। वह ऐलान कर चुके हैं कि अगर सबकुछ योजना के अनुसार हुआ, तो स्टारलिंक सैटेलाइट नेटवर्क इस साल से सीधे स्मार्टफोन पर अपनी सर्विस शुरू कर देगा। इसका मतलब है कि लोगों को उनके फोन में सैटेलाइट से इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी। स्‍पेसएक्‍स और अमेरिका की टी-मोबाइल कंपनी इस प्रोजेक्‍ट में साथ मिलकर काम कर रहे हैं। प्रोजेक्‍ट का नाम ‘कवरेज एबव एंड बियॉन्ड' (Coverage Above and Beyond) है। इसका मकसद टी-मोबाइल कस्‍टमर्स को हर जगह इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करना है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.