वर्जिन ऑर्बिट की तीसरी बड़ी छलांग, अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक पहुंचाए 7 सैटेलाइट

कंपनी ने ट्वीट करके इसे वर्जिन ऑर्बिट टीम के लिए एक शानदार दिन और कस्‍टमर्स के लिए एक बड़ा कदम बताया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 जनवरी 2022 14:15 IST
ख़ास बातें
  • कस्‍टमर्स के उपग्रह ले जाने वाला यह वर्जिन ऑर्बिट का तीसरा प्रक्षेपण था
  • इससे पहले 2021 में कंपनी ने कई उपग्रहों को उनकी कक्षा में पहुंचाया था
  • मई 2020 में कंपनी का एक प्रक्षेपण नाकाम रहा था

अपने कस्‍टमर्स के उपग्रह ले जाने वाला यह वर्जिन ऑर्बिट का तीसरा प्रक्षेपण था।

वर्जिन ऑर्बिट (Virgin Orbit) ने सफलतापूर्वक 7 छोटे उपग्रहों को अंतरिक्ष में लॉन्‍च कर दिया है। वर्जिन ऑर्बिट के मॉडिफाइड ‘बोइंग 747' ने साउथ कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में मोजावे एयर एंड स्पेस पोर्ट से उड़ान भरी। कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि सभी उपग्रहों को उनकी कक्षा में सफलतापूर्वक तैनात कर दिया गया है। कंपनी ने ट्वीट करके इसे वर्जिन ऑर्बिट टीम के लिए एक शानदार दिन और कस्‍टमर्स के लिए एक बड़ा कदम बताया है। जिन उपग्रहों को लॉन्‍च किया गया, उनमें अमेरिकी रक्षा विभाग, पोलिश कंपनी ‘सैटरेवोल्यूशन' और अंतरराष्ट्रीय कंपनी ‘स्पायर ग्लोबल' के उपग्रह शामिल थे।

अपने कस्‍टमर्स के उपग्रह ले जाने वाला यह वर्जिन ऑर्बिट का तीसरा प्रक्षेपण था। इससे पहले जनवरी और जून 2021 में कंपनी ने कई उपग्रहों को उनकी कक्षा में पहुंचाया था। मई 2020 में कंपनी का एक प्रक्षेपण नाकाम रहा था, जिसके जरिए वह क्षमता दिखाना चाहती थी। इसके बाद भी कस्‍टमर्स का उस पर भरोसा बना रहा। 
Advertisement
ब्रिटिश अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन ने 2017 में इस कंपनी को स्थापित किया था। वर्जिन ऑर्बिट छोटे उपग्रहों को लॉन्च करने पर फोकस कर रही है। 

कंपनी के लॉन्‍च वेबकास्‍ट के दौरान रिचर्ड ब्रैनसन ने कहा कि बोइंग 747 का इस्‍तेमाल करने के बारे में जबरदस्त बात यह है कि हम उन्हें दुनिया में कहीं से भी किसी भी कक्षा में डाल सकते हैं। इसके साथ ही ब्रैनसन ने दुनियाभर के देशों को उनसे जुड़ने का न्‍योता भी दे दिया। उन्‍होंने कहा कि दुनिया में मुट्ठी भर देश ही अपने देशों से उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजने की क्षमता रखते हैं। बाकी देश अब वर्जिन ऑर्बिट का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। उन्‍हें हमें संपर्क करने की जरूरत है। कंपनी इस साल छह लॉन्च की योजना बना रही है। इसमें से दो लॉन्‍च ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स के लिए होंगे। 
Advertisement

वर्जिन ऑर्बिट, वर्जिन ग्रुप का हिस्‍सा है। यह छोटे उपग्रहों के लिए लॉन्च सर्विस देती है। डैन हार्ट के नेतृत्‍व में कंपनी के पास लगभग 300 कर्मचारियों की टीम है। हाल ही में कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफ‍िसर टोनी गिंगिस ने कहा था कि यह उनके लिए एक बैनर ईयर होने जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि एक के बाद एक उड़ानों में लगातार सुधार हुआ है। कहा कि हम हमारी प्रक्रियाओं से ज्‍यादा आत्मविश्वास प्राप्त कर रहे हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  5. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  6. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  7. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  8. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.