Typhoon Hinnamnor : 257km प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा साल का सबसे प्रचंड तूफान, खतरे में ये देश!

सुबह करीब 10 बजे तूफान जापान के ओकिनावा से लगभग 230 किलोमीटर पूर्व में केंद्रित था। हालांकि US जेटीडब्ल्यूसी ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले दिनों में यह तूफान अपनी कुछ ताकत खो देगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 सितंबर 2022 19:02 IST
ख़ास बातें
  • जापान और दक्षिण कोरिया को हिट कर सकता है यह तूफान
  • हिनामनोर साल 2022 का सबसे मजबूत तूफान होगा
  • इसका सबसे ज्‍यादा असर जापान में हो सकता है

टाइफून ‘हिनामनोर’ (Hinnamnor) कैटिगरी-5 का तूफान है। इसकी हवा लगभग 257 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है।

जापान और दक्षिण कोरिया पर साल 2022 के सबसे ताकतवर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। पूर्वी चीन सागर में आगे बढ़ रहा यह तूफान जापान के पश्चिमी भाग और साउथ कोरिया के दक्षिणी हिस्सों से टकराने के लिए तैयार है। सुपर टाइफून ‘हिनामनोर' (Hinnamnor) कैटिगरी-5 का तूफान है। इसकी हवा लगभग 257 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है। US जॉइंट टाइफून वॉर्निंग सेंटर के अनुसार, वर्तमान में हिनामनोर लगभग 160 मील (257 किलोमीटर) प्रति घंटे बहने वाली हवाओं को लेकर आगे बढ़ रहा है। तूफान की रफ्तार 195 मील प्रति घंटे से अधिक है। इसकी वजह से समुद्र में 15 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के एक अधिकारी के अनुसार, हिनामनोर साल 2022 का सबसे मजबूत तूफान होगा।

रिपोर्टों के अनुसार, तटों से टकराने के बाद इसका सबसे ज्‍यादा असर जापान में हो सकता है। जापान में ओकिनावा और आसपास के कुछ द्वीपों को यह प्रभावित कर सकता है। वहीं, चीन के पूर्वी तट और दक्षिण कोरिया के दक्षिणी हिस्से भी इसकी चपेट में आएंगे। हॉन्गकॉन्ग ऑब्जर्वेटरी के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे तूफान जापान के ओकिनावा से लगभग 230 किलोमीटर पूर्व में केंद्रित था। हालांकि US जेटीडब्ल्यूसी ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले दिनों में यह तूफान अपनी कुछ ताकत खो देगा। 
Advertisement
 

इस तूफान के खतरे को देखते हुए जापान के कई हिस्सों में आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम का अनुमान लगाने वाली एजेंसियों ने तूफान की वजह से बाढ़ की आशंका जताई है। साथ ही तेज हवाओं से काफी नुकसान हो सकता है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने का खतरा देखते हुए आसपास रहने वाले लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। यह तूफान शुक्रवार को ओकिनावा के दक्षिण में समुद्र के ऊपर पहुंच सकता है और फ‍िर करीब आएगा। फ‍िलहाल यह ताइवान के पास है और दक्षिण की ओर बढ़ रहा था।
Advertisement

तूफान के कारण ओकिनावा की उड़ानें पहले ही बाधित हो चुकी हैं। जापान एयरलाइंस ने बुधवार को इस क्षेत्र से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दीं, जबकि एएनए होल्डिंग्स इंक ने कहा कि गुरुवार तक आठ उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। दोनों कंपनियों ने चेतावनी दी कि आंधी की वजह से पूरे सप्ताह उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  6. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  2. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  3. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  4. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  6. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  7. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  8. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  9. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  10. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.