ट्रक ड्राइवर का दावा, एलियंस ने उसे इंसानों से संपर्क कराने के लिए चुना है

माइकल अपने किडनैपर्स की डिटेल इमेज बनाते हैं और उन्‍होंने अपने अनुभवों पर एक किताब भी लिखी है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 जुलाई 2022 18:30 IST
ख़ास बातें
  • माइकल का कहना है कि 80 के दशक में उन्‍होंने एलियंस से कॉन्‍टैक्‍ट किया
  • दावा यह भी एलियंस उनके परिवार को टार्गेट कर रहे हैं
  • माइकल की मां को भी ऐसे अनुभव होते थे

यह दावा करने वाले माइकल अकेले नहीं हैं। एक अमेरिकी शख्‍स ने भी ऐसी ही चौंकाने वाली बात बताई थी।

एलियंस की मौजूदगी को लेकर साइंस पुख्‍तातौर पर अभी कुछ नहीं कहता, लेकिन कई लोग दावा करते हैं कि एलियंस हैं। ताजा वाकया ब्रिटेन से सामने आया है। वहां बोल्‍टन निवासी एक फोर्कलिफ्ट ट्रक ड्राइवर का कहना है कि एलियंस ने इंसानों से संपर्क करने के लिए उसे चुना है। 45 साल के माइकल एलन का कहना है कि जब वह छोटे थे, तभी से एलियंस के साथ बाचतीत कर रहे हैं। उन्‍हें विश्‍वास है कि एलियंस कई बार उन्‍हें क‍िडनैप भी कर चुके हैं। गौर करने वाली बात यह है कि माइकल अपने किडनैपर्स की डिटेल इमेज बनाते हैं और उन्‍होंने अपने अनुभवों पर एक किताब भी लिखी है। 

डेली स्‍टार की रिपोर्ट के अनुसार, माइकल शादीशुदा हैं। वह दो बच्‍चों के पिता हैं। उनकी पत्‍नी ने माइकल को घर में एलियंस के बारे में बात करने से बैन कर दिया है। माइकल का कहना है कि 80 के दशक में उन्‍होंने गलती से एलियंस को कम्‍युनिकेट करने के लिए आकर्षित किया था। 

वह कहते हैं कि यह हमेशा एक रहस्‍य रहेगा कि एलियंस ने उन्‍हें ही क्‍यों चुना। एलियंस को लेकर अपनी सबसे पुरानी यादों के बारे में माइकल बताते हैं कि तब वह बच्‍चे थे। उन्‍हें सिर पर झटके लग रहे थे। माइकल को लगा कि उनकी मां होगी। उन्‍होंने जैसे ही आंख खोली सामने एक ग्रे एलियन थी। 

माइकल का दावा कि जब वह युवा थे तब एक बार एलियंस ने उन्‍हें घर के पास बागीचे में बुलाया। वो ऐसे वन्‍यजीव थे, जिन्‍हें माइकल ने पहले कभी नहीं देखा था। माइकल कहते हैं कि धीरे-धीरे समझ आ गया कि एलियंस ने उन्‍हें अपने मिशन के लिए चुना है। माइकल का मानना है कि एलियंस उनके परिवार को पीढ़‍ियों से टार्गेट करते रहे होंगे। वह बताते हैं कि उनकी मां भी ऐसे ही अनुभव करती थीं। माइकल कहते हैं कि वह एलियंस के स्‍पेसशिप तक जा चुके हैं। उन्‍हें बहुत अच्‍छी तरह से तो याद नहीं, पर एलियंस ने उन्‍हें एक लाइट से अपने स्‍पेसशिप तक खींच लिया था। 

वैसे, ऐसा दावा करने वाले माइकल अकेले नहीं हैं। एक अमेरिकी शख्‍स ने भी ऐसी ही चौंकाने वाली बात बताई थी। कहा था कि जब वह 10 साल के बच्‍चे थे, तब एलियंस ने अपहरण कर लिया था। शख्‍स ने दावा किया था कि यह किडनैपिंग एक-दो दिन के लिए नहीं बल्कि पूरे 20 साल के लिए हुई थी और जब एलियंस ने उन्‍हें उनकी जिंदगी में वापस भेजा, तब वह उसी उम्र में जी रहे थे, जिस उम्र में उन्हें किडनैप किया गया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.