3 एस्टरॉयड आज होंगे पृथ्वी के करीब! NASA ने बताया कितना है खतरा

नासा की JPL के अनुसार, आज पृथ्‍वी के करीब 3 एस्टरॉयड आ रहे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जनवरी 2026 11:40 IST
ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड (2026 AN) इनमें से सबसे बड़ा एस्टरॉयड है
  • यह हवाई जहाज से भी ज्यादा बड़ा हो सकता है
  • तीनों ही एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी से टकराने की संभावना नहीं है

नासा की JPL के अनुसार, आज पृथ्‍वी के करीब 3 एस्टरॉयड आ रहे हैं।

अंतरिक्ष से पृथ्वी को कई बार एस्टरॉयड जैसी आफतों का सामना करना पड़ता है। एस्टरॉयड भारी भरकम चट्टानें होती हैं जो पृथ्वी से टकरा जाएं तो तबाही ला सकती हैं। जब भी कोई एस्टरॉयड पृथ्वी की दिशा में आगे बढ़ता है तो वैज्ञानिकों की चिंता भी बढ़ जाती है। माना जाता है कि करोड़ों साल पहले इस ग्रह से डायनासोरों का खात्‍मा एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के कारण हुआ था। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 3 एस्‍टरॉयड की जानकारी दी है, जो आज हमारे ग्रह के सबसे करीब होंगे। इनमें से 2 तो हवाई जहाज जितने बडे़ हैं। 

नासा की JPL के अनुसार, आज पृथ्‍वी के करीब 3 एस्टरॉयड आ रहे हैं। आज आ रहे एस्‍टरॉयड हैं- एस्टरॉयड (2026 AN) एस्टरॉयड (2025 YU6) और एस्टरॉयड (2025 YL), जो पृथ्वी के करीब से गुजरने वाले हैं। 

एस्टरॉयड (2026 AN) इनमें से सबसे बड़ा एस्टरॉयड है जिसका साइज 100 फीट के करीब हो सकता है। यह हवाई जहाज से भी ज्यादा बड़ा हो सकता है। यह एस्टरॉयड पृथ्वी से मात्र 15.3 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरने वाला है। 

एस्टरॉयड (2025 YU6) का साइज 72 फीट है। यह एरोप्लेन जितना बड़ा हो सकता है। नासा ने कहा है कि यह पृथ्वी से मात्र 15.9 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरने वाला है। एस्टरॉयड को लेकर एजेंसी लगातार ट्रैकिंग कर रही है। 

एस्टरॉयड (2025 YL) आज पृथ्वी के करीब आने वाले एस्टरॉयड्स में सबसे छोटे साइज का है। इसका आकार बस जितना हो सकता है। नासा ने कहा है कि यह 41 फीट बड़ा हो सकता है। यह धऱती के करीब से लगभग 30 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। यह दूरी बहुत कम है। 

अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी नासा के अनुसार, तीनों ही एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी से टकराने की संभावना नहीं है, लेकिन इन्‍हें तब तक मॉनिटर किया जाएगा, जब तक ये पृथ्‍वी से बहुत दूर नहीं चले जाते। एस्टरॉयड लगातार पृथ्वी की तरफ आते रहते हैं। नासा समेत तमाम स्पेस एजेंसियां इन पर नजर रखती हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत
  2. iQOO Z11X 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs Realme Narzo 90 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा आपके लिए बेहतर
  3. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  4. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा 15 हजार रुपये सस्ता, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11X 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs Realme Narzo 90 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा आपके लिए बेहतर
  2. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा 15 हजार रुपये सस्ता, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से है लैस
  3. Tesla की AI चिप बनाने की तैयारी, ऑटोनॉमस व्हीकल्स में होगा इस्तेमाल!
  4. 150 फीट तक बड़ी 2 चट्टानों से आज धरती को है खतरा?
  5. Instagram मैसेज नहीं रहेंगे प्राइवेट! Meta हटाने जा रही सिक्योरिटी फीचर, नोट कर लें डेट
  6. Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत
  7. UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
  8. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  9. 45 कपड़े एकसाथ धो सकती है Xiaomi की नई लॉन्च वाशिंग मशीन! जानें कीमत
  10. 30 हजार सस्ता मिल रहा iPhone Air, 256 GB मॉडल पर Amazon का सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.