16 लाख किलोमीटर की दूरी से ली गई पृथ्वी की यह 'शानदार' तस्वीर

16 लाख किलोमीटर की दूरी से ली गई पृथ्वी की यह 'शानदार' तस्वीर
विज्ञापन
डीप स्पेस क्लाइमेट ऑब्जर्वेटरी (DSCOVR) उपग्रह पर लगे नासा (NASA) के एक कैमरे ने अंतरिक्ष से 16 लाख किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी की एक रोचक तस्वीर खीची है। DSCOVR उपग्रह ने 6 जुलाई को यह नई तस्वीर ली थी। इस उपग्रह पर पोलिक्रोमैटिक इमेजिंग कैमरा (EPIC) लगा हुआ है।

EPIC ने अलग-अलग वेभलेंथ (wavelength) में इंफ्रारेड से लेकर अल्ट्रावाइलेट लाइट में पृथ्वी की 10 अलग-अलग तस्वीरें खीची हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, "नासा की यह नई चमचमाती तस्वीर मिली, जिससे हमें यह याद रखने में मदद मिलती है कि हमें पृथ्वी को बचाना है।"

इन तस्वीरों में पृथ्वी पर रेगिस्तान, नदियां और बादल सभी कुछ साफ नजर आ रहे हैं।

NASA के प्रशासक चार्ली बोल्डन ने एक बयान में कहा, "DSCOVR से ली गई हमारी ग्रह की इन तस्वीरों से अंतरिक्ष से पृथ्वी के अवलोकन का लाभ मिलता है।"

NASA इन तस्वीरों का इस्तेमाल पृथ्वी के वायुमंडल में ओजोन (Ozone) की परतों को मापने में करेगा। इससे पृथ्वी पर धूल और ज्वालामुखी राख का वितरण दिखाने के लिए नक्शों के निर्माण में भी मदद मिलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  2. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  3. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  4. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  5. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  6. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  7. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  8. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  9. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  10. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »