उत्पाद ही नहीं पैकेजिंग भी होगी स्मार्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन तकनीक की हुई खोज

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2016 10:22 IST
डिजिटल कहे जाने वाले इस युग में अब जल्द ही तकनीक का एक नया और अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। भविष्य में उत्पादों की साधारण पैकेजिंग में इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन का उपयोग किया जाएगा, जो आपको उत्पाद से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचना मुहैया कराएगी।

ब्रिटेन की युनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड के वैज्ञानिकों ने एक कागज की पैकेजिंग में इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन संलग्न करने का एक नया तरीका खोजा है, जिसमें उपभोक्ताओं के लिए साधारण संदेश निहित होंगे। यह प्रयोग पैकेजिंग उद्योग में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।
Advertisement

इस शोध के मुख्य वैज्ञानिक डेविड लिडजी ने बताया, "उत्पाद की पैकेजिंग और लेबल में अधिक नवीनता लाई जा सकती है। इससे ग्राहकों को उत्पाद की जानकारी के साथ ही नए उत्पादों का पता लगाने में भी मदद मिलेगी। पैकेजिंग पर प्रकाश उत्सर्जित पैनलों और डिस्पले का उपयोग उत्पाद के बारे में जागरूकता बढ़ाने में कंपनी के लिए अधिक सुलभ तरीका हो सकता है।"

इसका उपयोग ग्रीटिंग कार्ड्स और अन्य उत्पादों में हो सकता है, जिसमें उपभोक्ताओं को कुछ साधारण संदेश भी प्राप्त होंगे।
Advertisement

यह शोध दल प्रौद्योगिकी उत्पादों की कंपनी नोवालिया के साथ सहयोग कर पैकेजिंग पर जानकारी प्रदर्शित करने के एक नए मार्ग पर काम कर रहा है।
Advertisement

यह शोध 'आईईईई जर्नल ऑफ डिस्पेल टेक्नोलॉजी' में प्रकाशित हुआ है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Interactive Screens, The Future of Packaging, Product
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  4. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  5. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  6. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  7. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  8. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  9. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.