Surya Grahan 2024 : 50 साल में सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, 7.5 मिनट के लिए छा जाएगा अंधेरा

Solar Eclipse 2024 : इस दौरान चंद्रमा, सूर्य की पूरी डिस्‍क को ढक लेगा और दिन में अंधेरा छा जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 मार्च 2024 17:24 IST
ख़ास बातें
  • 8 अप्रैल को लगने जा रहा सूर्यग्रहण
  • 50 साल में सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा
  • 7.5 मिनट तक नहीं दिखेगा सूर्य

ग्रहण से एक दिन पहले ही चंद्रमा अपने निकटतम बिंदु पर पृथ्वी के करीब आएगा और दोनों के बीच दूरी 3 लाख 60 हजार किलोमीटर रह जाएगी।

Solar Eclipse 2024 : 8 अप्रैल को लगने जा रहा सूर्यग्रहण कई मायनों में खास होने वाला है। एक रिपोर्ट के अनुसार यह सूर्यग्रहण बीते करीब 50 साल में सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इस दौरान चंद्रमा, सूर्य की पूरी डिस्‍क को ढक लेगा और दिन में अंधेरा छा जाएगा। ग्रहण से एक दिन पहले ही चंद्रमा अपने निकटतम बिंदु पर पृथ्वी के करीब आएगा और दोनों के बीच दूरी 3 लाख 60 हजार किलोमीटर रह जाएगी। ग्रहण के दिन पृथ्वी और चंद्रमा की सूर्य से औसत दूरी लगभग 15 करोड़ किलोमीटर होगी। 

इस वजह से लगभग 7.5 मिनट तक पूर्ण सूर्यग्रहण रहेगा। यह अपने आप में दुर्लभ घटना है। इससे पहले इतना लंबा सूर्य ग्रहण 1973 में अफ्रीकी महाद्वीप में देखा गया था।  

पूर्ण सूर्य ग्रहण की शुरुआत दक्षिणी प्रशांत महासागर से होगी। यह उत्तरी अमेरिका और मैक्सिको से गुजरते हुए कनाडा तक जाएगा। कोस्‍टा रिका, क्‍यूबा, डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशिया और जमैका जैसे देशों में भी आशिंक रूप से यह दिखाई देगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा, क्‍योंकि तब यहां रात हो रही होगी। 



साल 2024 में कुल दो सूर्यग्रहण लगेंगे। दूसरा सूर्यग्रहण 2 अक्‍टूबर को गांधी जयंती के दिन लगेगा। वह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा, जिसमें रिंग ऑफ फायर भी नजर आएगी। वह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिकी देशों जैसे- अर्जेंटीना और चिली में नजर आएगा। वह आंशिक रूप से दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर में भी दिखाई देगा। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा, क्‍योंकि तब यहां रात हो रही होगी। 
Advertisement
 
सूर्य ग्रहण वह स्थिति है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है। इससे चंद्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब (Image) कुछ समय के लिए ढक जाता है, इसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इसके अलावा 25 मार्च और 18 सितंबर को चंद्रग्रहण भी दिखाई देने वाला है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.