Sunita Williams ने बनाया एक और रिकॉर्ड! स्पेस में सबसे ज्यादा देर रहने वालों की लिस्ट में इस नम्बर पर ...

सुनीता विलियम्स ने स्पेस में सबसे लंबे मिशनों पर रहने वाले यात्रियों की लिस्ट में टॉप 10 में जगह बना ली है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 मार्च 2025 13:46 IST
ख़ास बातें
  • सुनीता स्पेस में सबसे लंबे मिशनों पर रहने वाले यात्रियों की लिस्ट में आईं
  • लिस्ट में टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाबी की हासिल
  • Valeri Polyakov का नाम पहले नम्बर पर है जिन्होंने स्पेस में 437 दिन बिताए

सुनीता विलियम्स ने स्पेस में सबसे लंबे मिशनों पर रहने वाले यात्रियों की लिस्ट में टॉप 10 में जगह बना ली है।

सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक और रिकॉर्ड बना दिया है। नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और मिशन में उनके सहयोगी बच विल्मोर पिछले साल 8 दिनों के स्पेस मिशन पर निकले थे। दोनों यात्रियों ने Boeing के Starliner स्पेसक्राफ्ट पर उड़ान भरी थी। लेकिन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर पहुंचने के बाद कुछ तकनीकी खराबी उनके स्पेसक्राफ्ट में आ गई और दोनों वहीं पर फंस गए। दोनों यात्री पृथ्वी पर निर्धारित समय में वापसी नहीं कर पाए। उनका यह मिशन लंबा ही खिंचता चला गया। और अब 286 दिनों के बाद 2025 में इनकी धरती पर वापसी हुई। लेकिन इसी के चलते सुनीता विलियम्स ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 

नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने स्पेस में सबसे लंबे मिशनों पर रहने वाले यात्रियों की लिस्ट में टॉप 10 में जगह बना ली है। 19 मार्च को जब सुनीता विलियम्स SpaceX Crew-9 Dragon स्पेसक्राफ्ट पर सवार होकर पृथ्वी पर लौटीं तो अपने साथ एक उपलब्धि भी लेकर लौटीं। सुनीता विलियम्स किसी सिंगल स्पेस मिशन के दौरान इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में सबसे ज्यादा वक्त बिताने वाले अंतरिक्ष यात्रियों की सूचि में शामिल हो गई हैं। और इतना ही नहीं, सुनीता ने ISS पर सिंगल मिशन में सबसे ज्यादा वक्त बिताने वाले टॉप 10 यात्रियों में स्थान बनाया है। 
Advertisement

इस लिस्ट में वेलेरी पॉलिआकोव से लेकर स्कॉट कैली और प्योत्र दबरोव जैसे नाम शामिल हैं जो कि ऐसे अंतरिक्ष यात्री रह चुके हैं जो किसी सिंगल मिशन में सबसे ज्यादा समय तक ISS पर रहे। NASA और Space.com के अनुसार, नीचे बताए गए सभी यात्री ऐसे हैं जिन्होंने ISS पर सबसे ज्यादा समय बिताया। 

स्पेस में सबसे ज्यादा समय बिताने वाले टॉप 10 अंतरिक्ष यात्री 
  1. Valeri Polyakov का नाम इस लिस्ट में पहले नम्बर पर आता है जिन्होंने स्पेस में 437 दिन बिताए। Mir (1994-1995) पर इनकी सबसे लम्बी सिंगल स्पेसफ्लाइट थी जिसने पृथ्वी के 7000 से ज्यादा चक्कर लगाए। 
  2. Sergei Avdeyev का नाम दूसरे स्थान पर है जिन्होंने 379 दिन एक सिंगल स्पेसफ्लाइट में बिताए। यह स्पेसफ्लाइट Mir (1998-1999) थी। 
  3. Frank Rubio ने तीसरे स्थान पर यूएस स्पेसफ्लाइट पर 371 दिन बिताए थे जब एक कूलटेंक लीक के कारण मिशन एक्सटेंड हो गया था। 
  4. Vladimir Titov व Musa Manarov लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं जिन्होंने Mir (1987-1988) में 365 दिन बिताए थे। इन दोनों ने स्पेस में रहते हुए सूरज की एक पूरी परिक्रमा कर ली थी। 
  5. Mark Vande Hei ने ISS (2021-2022) में 355 दिन का समय बिताया था जिस दौरान इन्होंने अंतरिक्ष के अंदर मांसपेशियों की हानि और स्पेस फार्मिंग पर शोध में योगदान दिया था। 
  6. Scott Kelly व Mikhail Kornienko ने ISS (2015-2016) में 340 दिन अंतरिक्ष में गुजारे थे। इस दौरान ये नासा के एक साल के मिशन पर थे जिसमें मंगल पर खोजबीन की स्टडी शामिल थी। 
  7. Christina Koch ने ISS (2019-2020) में 328 दिन बिताए थे जब इन्होंने 6 स्पेसवॉक पूरे किए थे। जिसमें पहला ऐसा स्पेसवॉक भी शामिल था जिसमें सभी महिला अंतरिक्ष यात्री थीं। 
  8. Peggy Whitson ने 289 दिन सिंगल स्पेसफ्लाइट में बिताए थे। यह मिशन (2016-2017) में पूरा किया गया था। 
  9. Sunita Williams व Butch Wilmore ने स्पेस में (2024-2025) में 286 दिन बिताए जब वे ISS पर निर्धारित समय से ज्यादा दिनों तक फंसे रहे। कारण Boeing Starliner में प्रॉपल्शन समस्या का आना था।
  10. Andrew Morgan ने 272 दिन ISS पर बिताए थे जिस दौरान इन्होंने 7 स्पेसवॉक पूरे किए और डार्क मैटर पर शोध भी किया। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  2. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  5. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  6. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  8. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  10. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.