8 महीने से अंतरिक्ष में फंसी Sunita Williams की इस दिन होगी पृथ्वी पर वापसी!

अंतरिक्ष में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में फंसे यात्री सुनीता विलियम्स और बच विलमोर अगले महीने धरती पर लौट सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 फरवरी 2025 20:18 IST
ख़ास बातें
  • Crew-10 मिशन 12 मार्च को पृथ्वी से रवाना होगा।
  • सुनीता विलियम्स और बच विलमोर 19 मार्च को पृथ्वी पर वापस लौटेंगे।
  • 5 जून 2024 को बोइंग स्टारलाइनर से ISS के लिए भरी थी उड़ान।

वर्तमान में स्पेस स्टेशन कमांडर की भूमिका में सुनीता विलियम्स हैं।

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स पिछले 8 महीनों से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में फंसी हुई हैं। उनके साथ अंतरिक्ष यात्री बच विलमोर भी हैं। अब इनकी वापसी को लेकर ताजा अपडेट आ रहा है। खबर है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर अगले महीने लौट सकते हैं। एक हालिया इंटरव्यू में यह बात सामने आई है। यह कदम तब उठाया गया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने SpaceX के मालिक एलन मस्क से कहा कि अंतरिक्ष में फंसे यात्रियों को लाया जाए। साथ ही उनकी वापसी पर तत्काल सुविधा प्रदान की जाए। 

सुनीता विलियम्स और बच विलमोर ने हाल ही में CNN को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि Crew-10 मिशन 12 मार्च को पृथ्वी से रवाना होगा। मिशन मेंबर्स के ISS पर पहुंचने के बाद दोनों अंतरिक्ष यात्री लगभग एक हफ्ते बाद यानी 19 मार्च को पृथ्वी पर वापस लौटेंगे। Crew-10 मिशन में चार यात्री शामिल होंगे। इनमें नासा से एनै मेकलेन, और निकोले अयेर्स होंगे जबकि जापान की एरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी से ताकुया ओनिशी, और Roscosmos से किरिल पेस्कोव होंगे। ये 6 महीने लंबे मिशन के लिए रवाना होंगे। 

Crew-10 मिशन यात्रियों के इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचने के बाद एक हफ्ता इन्हें हैंडओवर प्रक्रिया में लगेगा। इसके बाद नया स्पेस स्टेशन कमांडर कमान को संभालेगा। वर्तमान में स्पेस स्टेशन कमांडर की भूमिका में सुनीता विलियम्स हैं। हैंडओवर प्रक्रिया के बाद सुनीता विलियम्स और बच विलमोर Dragon स्पेसक्राफ्ट पर रवाना होंगे। यह दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर पृथ्वी पर 19 मार्च को लौटेगा। 

सुनीता विलियम्स और बच विलमोर पिछले साल 5 जून को अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए बोइंग स्टारलाइनर से उड़ान भरी थी। लेकिन स्पेस क्राफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण वे तब से वहीं फंसे हुए हैं। यह कदम तब उठाया गया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने SpaceX के मालिक एलन मस्क से कहा कि अंतरिक्ष में फंसे यात्रियों को लाया जाए। साथ ही उनकी वापसी पर तत्काल सुविधा प्रदान की जाए। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat ने पहला ट्रू वायरलेस Aavante Prime X साउंडबार किया लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  3. 50MP कैमरा वाले Oppo F33 Pro 5G की सेल आज से शुरू, जानें सबकुछ
  4. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  5. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  6. OnePlus Nord CE 6 लॉन्च होगा 7 मई को, 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. Poco C81X, C81 हुआ 13MP कैमरा, UNISOC T7250 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
  2. Bitcoin होल्डिंग पर Tesla को हुआ 17 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. WhatsApp बना सुपर ऐप! अब चैट के साथ मोबाइल रिचार्ज और पेमेंट्स भी, ऐसे करें यूज
  4. iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
  5. गेमर्स के लिए बड़ा अपडेट, सरकार ने लागू किए नए नियम - जानें कौन से गेम चलेंगे, कौन से होंगे बंद
  6. 50MP कैमरा वाले Oppo F33 Pro 5G की सेल आज से शुरू, जानें सबकुछ
  7. OnePlus Nord CE 6 लॉन्च होगा 7 मई को, 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. Poco C81X, C81 हुआ 13MP कैमरा, UNISOC T7250 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Facebook स्टोरीज से फोटो या वीडियो कैसे करें डिलीट
  10. Xiaomi लाई स्टूडेंट्स की पढ़ाई का साथी, 12.1 इंच बड़ा Redmi Pad 2 Pro लर्निंग एडिशन लॉन्च, AI फीचर्स, 12000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.