SpaceX ने अंतरिक्ष में भेजे 50 नए Starlink सैटेलाइट, 2 हजार सैटेलाइट के करीब पहुंची कंपनी

SpaceX ने शुक्रवार को एक वेबकास्ट के माध्यम से सैटेलाइट के लॉन्च को दिखाया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 फरवरी 2022 20:08 IST
ख़ास बातें
  • भेजे गए सैटेलाइटों में अपने स्वयं के थ्रस्टर (धकेलने वाले यंत्र) लगे हैं।
  • कुछ हफ्तों में धरती के ऑर्बिट में लगाने लगेंगे चक्कर।
  • स्टारलिंक जल्द ही 2000 सैटेलाइट पूरे कर लेगी।
SpaceX ने अंतरिक्ष में 50 नए सैटेलाइट भेजे हैं। ये सैटेलाइट कंपनी ने शुक्रवार को कैलिफोर्निया से SpaceX Falcon 9 रॉकेट के माध्यम से लॉन्च किए हैं। इन 50 नए सैटेलाइट Starlink के इंटरनेट नेटवर्क में और अधिक बढ़ोत्तरी का काम करेंगे। स्टारलिंक एक सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है जो दुनिया भर में सैटेलाइट के माध्यम से इंटरनेट सेवाएँ मुहैया करवाती है। 

SpaceX ने शुक्रवार को एक वेबकास्ट के माध्यम से सैटेलाइट के लॉन्च को दिखाया। इसमें रॉकेट की अपर स्टेज दिखाई गई जब यह  Vandenberg Space Force Base से लॉन्च होने के एक घंटे बाद सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में छोड़ रहा था। 
Advertisement

ये 50 नए सैटेलाइट्स जो अंतरिक्ष में छोड़े गए हैं, इनमें अपने स्वयं के थ्रस्टर (धकेलने वाले यंत्र) लगे हैं। इनकी मदद से सैटेलाइट कुछ हफ्तों में स्वयं ही अपने ऑर्बिट में घूमना शुरू हो जाएंगे। पहली स्टेज सफलतापूर्वक प्रशांत महासागर में एक ड्रोनशिप पर लैंड हुई। यह री-यूजेबल बूस्टर का चौथा सफल लॉन्च और लैंडिंग थी। 

स्टारलिंक एक स्पेस आधारित सिस्टम है जिसे स्पेसएक्स कई सालों से विकसित कर रही है। यह एक ऐसा सिस्टम है जो इंटरनेट को ऐसी जगहों पर भी मुहैया करवा सकता है जहां पर केबल के जरिए आज तक भी इंटरनेट नहीं पहुंच पाया है। दुनिया में कई ऐसे दूर दराज के इलाके हैं जहां पर वर्तमान में इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध करवाना आसान काम नहीं है। स्पेसएक्स का लक्ष्य सैटेलाइट के जरिए एक ऐसा नेटवर्क तैयार करना है जिसकी पहुंच हर जगह हो।
Advertisement

कैलिफोर्निया के हाथ्रॉन में स्थित SpaceX दुनिया की उन सबसे बड़ी कंपनियों में से है जो स्पेस आधारित सर्विसेज देती है। कंपनी जल्द ही 2000 स्टारलिंक सैटेलाइट का लक्ष्य पूरा कर लेगी। ये सैटेलाइट धरती के चारों तरफ 340 मील (550 किलोमीटर) की ऊंचाई पर चक्कर लगाते हैं। इन्हीं के माध्यम से कंपनी धरती पर इंटरनेट सर्विसेज मुहैया करवाती है। 
Advertisement

स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क हैं जो अक्सर चर्चा में रहते हैं। ये एक क्रिप्टोफैन भी हैं और डॉजकॉइन के सपोर्टर के रूप में जाने जाते हैं। एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स में गिने जाते हैं। स्पेसएक्स के अलावा ये कार मेकर कंपनी Tesla के भी मालिक हैं जो दुनिया की टॉप EV मेकर कंपनियों में शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.