सुनीता विलियम्‍स को लाने अंतरिक्ष में पहुंचा ‘फ्रीडम’, कब तक होगी वापसी? जानें

स्‍पेसएक्‍स के क्रू-9 मिशन (Crew-9 Mission) ने आईएसएस पर डॉक किया है। क्रू-9 के साथ ड्रैगन कैप्‍सूल वहां पहुंचा है। इसका नाम फ्रीडम रखा गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2024 15:07 IST
ख़ास बातें
  • फ्रीडम स्‍पेसक्राफ्ट पहुंचा आईएसएस पर
  • इसी स्‍पेसक्राफ्ट से वापसी करेंगी सुनीता विलियम्‍स
  • फरवरी 2025 में लौट सकती हैं धरती पर

जो फ्रीडम कैप्‍सूल स्‍पेस स्‍टेशन पर पहुंचा है, वह अगले साल फरवरी तक धरती पर लौटेगा।

Photo Credit: Screen Grab

SpaceX Crew-9 Mission : अंतरिक्ष में ‘फंसी' भारतीय मूल की एस्‍ट्रोनॉट सुनीता विलियम्‍स जिस स्‍पेसक्राफ्ट से वापस लौटेंगी, वह इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर पहुंच गया है। स्‍पेसएक्‍स के क्रू-9 मिशन (Crew-9 Mission) ने आईएसएस पर डॉक किया है। क्रू-9 के साथ ड्रैगन कैप्‍सूल वहां पहुंचा है। इसका नाम फ्रीडम रखा गया है। दो अंतरिक्ष यात्री मिशन पर सवार होकर स्‍पेस स्‍टेशन पहुंचे हैं। जब ये वापस लौटेंगे तो कुल यात्रियों की संख्‍या 4 होगी, जिसमें सुनीता विल‍ियम्‍स और उनके साथी बुच विल्‍मोर भी होंगे।  

क्रू-9 मिशन को पहले अगस्‍त के मध्‍य में लॉन्‍च किया जाना था, लेकिन बोइंग का स्‍टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट आईएसएस पर फंस गया था, जिस वजह से क्रू-9 मिशन में एक महीने से ज्‍यादा की देरी हो गई। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने जब यह फैसला किया कि स्‍टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट को बिना क्रू के धरती पर लाया जाएगा, तो सुनीता विलियम्‍स और बुच विल्‍मोर आईएसएस पर ही रह गए। इसके बाद क्रू-9 मिशन में भी बदलाव करना पड़ा। मिशन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि दो अंतरिक्ष या‍त्री स्‍पेस में गए हैं और जब वो वापस लौटेंगे तो उनके साथ सुनीता विलियम्‍स और बुच विल्‍मोर भी आएंगे। 
 

स्‍पेसडॉटकॉम के अनुसार, आमतौर पर स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन कैप्सूल 4 लोगों को स्‍पेस स्टेशन तक ले जाता है, लेकिन नासा ने क्रू-9 मिशन में सिर्फ दो एस्‍ट्रोनॉट ही स्‍पेस में भेजे हैं, ताकि सुनीता और बुच को धरती पर लाने के लिए स्‍पेसक्राफ्ट में जगह बची रहे। 

सुनीता और बुच इस साल जून में इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर पहुंचे थे। दोनों ने बोइंग के स्‍टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट से उड़ान भरी थी। उनका मिशन 10 दिनों के लिए प्रस्‍तावित था। बाद में स्‍टारलाइनर में खराबी के कारण अंतरिक्ष यात्रियों को स्‍पेस स्‍टेशन में ही रोकना पड़ गया। 
Advertisement

जो फ्रीडम कैप्‍सूल स्‍पेस स्‍टेशन पर पहुंचा है, वह अगले साल फरवरी तक धरती पर लौटेगा, तभी सुनीता और बुच की भी वापसी हो पाएगी। स्‍पेस स्‍टेशन पर अभी अंतरिक्ष यात्रियों की संख्‍या 11 है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.