स्मार्ट गैजेट्स के बाद अब स्मार्ट दवा! चिप वाली गोली पेट में जाके भेजेगी सिग्नल, जानें किस काम आएगी

MIT के इंजीनियर्स ने एक ऐसी स्मार्ट पिल डेवलप की है, जो निगले जाने के बाद पेट से रेडियो सिग्नल भेजकर कन्फर्म करती है कि मरीज ने दवा ली है या नहीं।

विज्ञापन
Written by Nitesh Papnoi, अपडेटेड: 9 जनवरी 2026 17:37 IST
ख़ास बातें
  • MIT ने दवा निगलने की पुष्टि करने वाली स्मार्ट पिल बनाई
  • पेट में पहुंचते ही RF सिग्नल भेजती है यह गोली
  • ट्रांसप्लांट और TB जैसी बिमारी के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकती है तकनीक

MIT की स्मार्ट पिल पेट से सिग्नल भेजकर दवा निगलने की पुष्टि करती है

Photo Credit: MIT

दवाइयों को समय पर न लेना दुनियाभर में एक बड़ी हेल्थ समस्या मानी जाती है। इसी परेशानी का टेक्नोलॉजी बेस्ड समाधान निकालते हुए MIT के इंजीनियर्स ने एक ऐसी स्मार्ट गोली डेवलप की है, जो निगले जाने के बाद यह कन्फर्म कर सकती है कि मरीज ने दवा ली है या नहीं। रिसर्चर्स का मानना है कि यह तकनीक खास तौर पर उन मरीजों के इलाज में गेमचेंजर साबित हो सकती है, जिन्हें महीनों या सालों तक नियमित दवाइयां लेनी पड़ती हैं।

MIT की इस रिसर्च में ऐसी गोली तैयार की गई है, जिसके अंदर एक खास रेडियो फ्रीक्वेंसी (RF) सिस्टम लगाया गया है। जैसे ही मरीज गोली निगलता है और वह पेट तक पहुंचती है, यह सिस्टम अपने आप एक सिग्नल बाहर मौजूद रिसीवर तक भेज देता है। इससे डॉक्टर या हेल्थकेयर सिस्टम को यह जानकारी मिल जाती है कि दवा ली जा चुकी है।

Advertisement

खास बात यह है कि इस तकनीक को मौजूदा दवाइयों के कैप्सूल में ही जोड़ा जा सकता है। यानी मरीज को किसी अलग तरह की गोली लेने की जरूरत नहीं होगी।

पेट के अंदर कैसे काम करती है यह गोली?

नेचर स्टडी में पब्लिश हुई रिसर्च के मुताबिक, इस पिल में मौजूद RF एंटीना जिंक और सेल्यूलोज जैसे सुरक्षित मटीरियल से बनाया गया है। जब गोली पेट में पहुंचती है, तो इसकी बाहरी कोटिंग टूट जाती है और एंटीना एक्टिव हो जाता है। यह एंटीना बाहर से आने वाले सिग्नल को पकड़कर जवाब में यह कन्फर्मेशन भेजता है कि दवा निगली गई है।

Advertisement

इस पूरी प्रक्रिया में करीब 10 मिनट का समय लगता है। कुछ दिनों के अंदर यह एंटीना खुद ही पेट में घुल जाता है। सिर्फ एक बेहद छोटा RF चिप बचता है, जो शरीर से सामान्य पाचन प्रक्रिया के जरिए बाहर निकल जाता है।

किन मरीजों के लिए हो सकती है सबसे ज्यादा फायदेमंद?

रिसर्च टीम का कहना है कि यह तकनीक उन मरीजों के लिए बेहद अहम साबित हो सकती है, जिनके लिए दवा मिस करना गंभीर खतरा बन सकता है। इसमें ऑर्गन ट्रांसप्लांट के बाद इम्यूनोसप्रेसेंट दवाइयां लेने वाले मरीज, टीबी और HIV जैसे लंबे इलाज वाले संक्रमण, स्टेंट लगवाने वाले हार्ट पेशेंट्स और कुछ न्यूरोलॉजिकल या मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मरीज शामिल हैं। ऐसे मामलों में अगर दवा समय पर न ली जाए, तो इलाज पूरी तरह फेल हो सकता है।

Advertisement

रिसर्चर्स के मुताबिक, दवाइयों को ठीक से न लेने की वजह से हर साल लाखों लोगों की सेहत बिगड़ती है और हेल्थकेयर सिस्टम पर अरबों डॉलर का एक्स्ट्रा बोझ पड़ता है। कई बार डॉक्टरों को यह भी पता नहीं चल पाता कि मरीज की हालत दवा असर न करने की वजह से बिगड़ रही है या दवा ली ही नहीं जा रही। यह स्मार्ट पिल सिस्टम इस गैप को भर सकता है और इलाज को ज्यादा ट्रैक करने लायक बना सकता है।

अभी किस स्टेज पर है यह रिसर्च?

फिलहाल इस तकनीक का सफल टेस्ट जानवरों पर किया गया है, जहां पेट के अंदर से भेजा गया सिग्नल दो फीट तक की दूरी से रिसीव किया जा सका। अगला कदम इंसानों पर क्लिनिकल ट्रायल का है। भविष्य में इसे एक वियरेबल डिवाइस से जोड़ा जा सकता है, जो दवा लेने का डेटा सीधे डॉक्टर या अस्पताल तक भेजेगा।

Advertisement

अगर यह तकनीक आम इस्तेमाल तक पहुंचती है, तो यह न सिर्फ दवाइयों के पालन को बेहतर बना सकती है, बल्कि मरीजों की सेहत और इलाज की सफलता दर को भी काफी हद तक बढ़ा सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  5. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  6. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  7. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  10. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.