Shraddha Murder Case : क्‍या होता है नार्को टेस्‍ट, ट्रुथ सीरम इंजेक्शन कितना खतरनाक?

Narco Test : इस टेस्‍ट के जरिए किसी व्‍यक्ति से सच का पता लगाया जाता है। अगर व्‍यक्ति झूठ बोलता है, तो वह पकड़ा जाता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 नवंबर 2022 19:42 IST
ख़ास बातें
  • व्‍यक्ति से सच उगलवाने के लिए किया जाता है टेस्‍ट
  • झूठ बोलने की गुंजाइश बहुुत कम होती है इसमें
  • ट्रुथ सीरम इंजेक्‍शन लगाकर किया जाता है टेस्‍ट

Narco Test : अगर कोई आरोपी सच नहीं बता रहा है या ऐसा लगता है कि वह कोर्ट में मुकर सकता है, तो उसका नार्को टेस्‍ट किया जा सकता है।

दिल्‍ली के बहुचर्चित श्रद्धा वॉकर हत्‍याकांड (Delhi Murder Case) के मुख्‍य आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्‍ट (Narco Test) किया जाएगा। कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है। आफताब ने भी सहमति जताई है। मामले को सही तरीके से सुलझाने के लिए पुलिस आरोपी का नार्को टेस्‍ट करना चाहती है। इस टेस्‍ट के जरिए किसी व्‍यक्ति से सच का पता लगाया जाता है। अगर व्‍यक्ति झूठ बोलता है, तो वह पकड़ा जाता है। आइए नार्को टेस्‍ट के बारे में जान लेते हैं। 
 

क्‍या होता है नार्को टेस्‍ट 

विज्ञान के नजरिए से समझें तो इस टेस्ट में व्यक्ति को ट्रुथ सीरम (truth serum) इंजेक्शन दिया जाता है। जानकारी के अनुसार, यह एक साइकोऐक्टिव दवा है। हालांकि इस दवा और टेस्‍ट को देने के लिए कुछ शर्ते हैं। नार्को टेस्‍ट से पहले संबंधित व्‍यक्ति की जांच की जाती है। अगर उसे कोई गंभीर बीमारी है, तो नार्को टेस्‍ट नहीं किया जाता। बुजुर्ग, बच्‍चों और मानसिक रूप से बीमार लोगों का नार्को टेस्‍ट भी नहीं होता है। 

अगर कोई आरोपी सच नहीं बता रहा है या ऐसा लगता है कि वह कोर्ट में मुकर सकता है, तो उसका नार्को टेस्‍ट किया जाता है। इसके अलावा ब्रेन मैपिंग और लाई डिटेक्टर टेक्निक भी हैं, लेकिन नार्को टेस्‍ट को सबसे बेहतर समझा जाता है। 
 

कैसे किया जाता है नार्को टेस्‍ट 

जैसा कि हमने आपको बताया इस टेस्‍ट में ट्रुथ सीरम इंजेक्‍शन दिया जाता है। इसके असर से व्‍यक्ति आधी बेहोशी की हालत में पहुंच जाता है। उसका दिमाग शून्‍य हो जाता है। तब डॉक्‍टर उससे सवाल पूछते हैं। डॉक्‍टर व्‍यक्ति की पल्‍स रेट और ब्‍लड प्रेशर को भी मॉनिटर करते हैं। व्‍यक्ति की हालत ऐसी होती है कि वह झूठ बोलने की स्थिति में नहीं रहता।  
Advertisement
 

कौन करता है टेस्‍ट 

इस टेस्‍ट को करने वाली एक एक्‍सपर्ट टीम होती है, जिसमें फॉरेंसिक एक्सपर्ट, डॉक्टर और मनोवैज्ञानिक शामिल होते हैं। इस टेस्‍ट को काफी भरोसेमंद माना जाता है। दिलचस्‍प है कि देश के चुनिंदा शहरों में ही यह टेस्‍ट किया जाता है, क्‍योंकि यह एक मुश्किल टेस्‍ट है। दिल्‍ली-मुंबई जैसे शहरों में यह टेस्‍ट मुमकिन है।  
 

नार्को टेस्‍ट के खतरे

इस टेस्‍ट को करते समय बेहद सावधानी बरतनी होती है। थोड़ी भी लापरवाही हुई, तो व्‍यक्ति की जान जा सकती है। वो कोमा में जा सकता है। दुनियाभर के देशों में कानूनी मंजूरी के बाद ही इस टेस्‍ट को करने की इजाजत है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.