मंगल ग्रह के ऊपर से खींचीं सेल्‍फी, चीन के मार्स ऑर्बिटर ने किया कमाल

तस्‍वीरों को क्लिक करने के लिए तियानवेन -1 ने एक छोटे कैमरा को मंगल ग्रह के उपर हवा में उड़ाया। कैमरे ने Wi-Fi के जरिए फोटोज को ऑर्बिटर में भेजा और इस तरह ये इमेज हासिल हुईं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जनवरी 2022 14:14 IST
ख़ास बातें
  • इन तस्‍वीरों में मंगल की परिक्रमा करने वाला स्‍पेसक्राफ्ट भी दिखता है
  • सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों ने सभी को अपनी ओर खींचा है
  • इस मिशन से मंगल पर पानी या बर्फ के ज्‍यादा सबूत मिलने की उम्‍मीद है

तियानवेन-1 ने मई 2021 को उसके जूरोंग रोवर (Zhurong rover) को मंगल ग्रह पर उतारने में मदद की थी।

Photo Credit: Twitter

चीन के पहले इंडिपेंडेंट इंटरप्लेनेटरी मिशन ‘तियानवेन -1' (Tianwen-1) ने नए साल का पहला सरप्राइज दिया है। इस आर्बिटर ने मंगल ग्रह के नॉर्थ पोल के उपर से बेहतरीन सेल्‍फी ली हैं। इन इमेज में मिशन से जुड़े सोलर एंटीना के अलावा आर्बिटर के एक हिस्‍से का क्‍लोजअप शॉट नजर आता है। इसने मंगल ग्रह की उत्तरी आइस कैप को भी दिखाया है। इन बेहतरीन तस्‍वीरों को क्लिक करने के लिए तियानवेन -1 ने एक छोटे कैमरा को मंगल ग्रह के उपर हवा में उड़ाया। कैमरे ने Wi-Fi के जरिए फोटोज को ऑर्बिटर में भेजा और इस तरह ये इमेज हासिल हुईं। तियानवेन-1 ने मई 2021 में उसके जूरोंग रोवर (Zhurong rover) को मंगल ग्रह पर उतारने में मदद की थी। 

इन तस्‍वीरों में मंगल की परिक्रमा करने वाला स्‍पेसक्राफ्ट भी दिखाई देता है। वे ऑर्बिटर की गोल्‍डन बॉडी को दिखाते हैं। तस्‍वीरों में इसके सिल्वर हाई-गेन एंटीना भी दिखाई देते हैं, जो कम्‍युनिकेशन के लिए इस्‍तेमाल किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों ने सभी को अपनी ओर खींचा है, इनमें मंगल ग्रह पर अपने मिशन भेज रहीं अंतरिक्ष एजेंसियां और रिसर्च में जुटे लोग भी शामिल हैं। 
 
तियानवेन -1 को जुलाई 2020 में कोविड महामारी के बीच लॉन्च किया गया था। इसने फरवरी 2021 में मंगल की कक्षा में प्रवेश किया। मिशन में ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर शामिल हैं।

ऑर्बिटर की यह दूसरी ऐसी उपलब्धि है। Space.com की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले तियानवेन -1 ने मंगल ग्रह के रास्ते में अपनी तस्वीरें खींचने के लिए एक छोटा कैमरा तैनात किया था। तियानवेन -1 के चीफ सिस्टम डिजाइनर ‘सन जेझोउ' (Sun Zezhou) ने कथित तौर पर चीनी स्‍टेट मीडिया को बताया कि ऑर्बिटर का आकार एकदम सटीक था। सोलर पैनल विंग्‍स, डायरेक्‍शनल एंटीना और कुछ दूसरे एंटीना के साथ इसे मंगल ग्रह के चारों ओर उड़ते हुए देखा जा सकता है। 
Advertisement

‘तियानवेन-1' मंगल ग्रह पर चीन का पहला एक्‍स्‍प्‍लोरेशन मिशन है। मंगल की मोर्फोलॉजी और जियोलॉजी का मैप बनाना इसका लक्ष्‍य है। साथ ही यह मंगल के आयनमंडल, विद्युत चुंबकीय और गुरुत्वाकर्षण क्षेत्रों का अध्ययन भी करेगा। यह रोवर के लिए पृथ्वी से इन्‍फर्मेशन भेजने और हासिल करने के लिए कम्‍युनिकेशन रिले सेंटर के रूप में भी काम करेगा। इस मिशन से चीनी वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह पर पानी या बर्फ के और अधिक सबूत मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.