देखिए चंद्रमा की सबसे डिटेल इमेज, 2 साल में 2 लाख तस्‍वीरों को जोड़कर हुई तैयार, जानें किसका है कारनामा

प्रोजेक्‍ट पर साथ आने से पहले दोनों ही लोग सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से जुड़े थे और एक-दूसरे के साथ अपने काम को शेयर करते थे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 अगस्त 2022 12:17 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका में चंद्रमा की तस्‍वीरों को क्लिक किया गया
  • करीब 9 महीने तक इनकी एडिटिंग पर काम हुआ
  • दोनों खगोल फोटोग्राफरों ने अपनी जिम्‍मेदारियां निभाईं

174 मेगापिक्सल की इमेज में चंद्रमा को लाल और गनमेटल ब्‍लू कलर्स में देखा जा सकता है।

दो साल तक एक प्रोजेक्‍ट पर कड़ी मेहनत करने के बाद हाल ही में दो खगोल फोटोग्राफरों (astrophotographers) ने चंद्रमा की एक जटिल डिटेल तस्वीर का खुलासा किया है। इस तस्‍वीर को दो साल में चंद्रमा की 2 लाख से ज्‍यादा तस्वीरें जोड़कर तैयार किया है। तस्‍वीर ऐसी है, जो दिमाग में बैठ जाती है, क्‍योंकि इसमें चंद्रमा का जो स्‍वरूप दिखाई दे रहा है वह दुर्लभ है। इस तस्‍वीर को एंड्रयू मैककार्थी (Andrew McCarthy) और प्‍लैनेटरी साइंटिस्‍ट कॉनर माथेर्न (Connor Matherne) ने तैयार किया है। NPR की रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने प्रोजेक्‍ट पर मिलकर काम किया। 

प्रोजेक्‍ट पर साथ आने से पहले दोनों ही लोग सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से जुड़े थे और एक-दूसरे के साथ अपने काम को शेयर करते थे। मैककार्थी ने NPR को बताया कि जब हम एकसाथ आए, तो कुछ हटकर काम करने का फैसला किया।  
Advertisement
 

मैककार्थी, डिटेल तस्वीरें लेने और चंद्रमा की सतह की भूवैज्ञानिक (geological) विशेषता को समझने में माहिर हैं, वहीं माथेर्न गहरे अंतरिक्ष में तस्वीरें लेने में कुशल हैं। एक शाम मैकार्थी ने अमेरिका के एरिजोना से चंद्रमा की 2 लाख से ज्‍यादा डिटेल तस्वीरें लीं। वहीं, माथेर्न ने कलर डेटा को इकट्ठा करने के लिए लुइसियाना से चंद्रमा की 500 इमेजेस को क्लिक किया।
Advertisement

इसके बाद दोनों ने चंद्रमा की बेस्‍ट पॉसिबल इमेज बनाने के लिए 9 महीनों तक एकसाथ एडिटिंग का काम किया। माथेर्न ने बताया कि एंड्रयू ने इमेज की डिटेल्‍स पर काम किया, जबकि उन्‍होंने उसके कलर्स पर फोकस किया। इस वजह से वह चंद्रमा की फुल मून तस्‍वीर तैयार कर पाए। 

174 मेगापिक्सल की इमेज में चंद्रमा को लाल और गनमेटल ब्‍लू कलर्स में देखा जा सकता है। इसमें एक ओर रोशनी नजर आती है, जो हम पिक्‍चर में भी देख सकते हैं। यह हिस्‍सा पृथ्‍वी की ओर फोकस्‍ड है। एस्ट्रोफोटोग्राफरों के अनुसार इस काम में उन्‍होंने तकनीक के साथ-साथ एक कैमरा, ट्राइपॉड और एक स्टार ट्रैकर का इस्‍तेमाल किया। हालांकि मैककार्थी ने कहा कि ऐसे प्रोजेक्‍ट में धैर्य होना बेहद जरूरी है। 
Advertisement


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.