वैज्ञानिकों ने 3D मॉडल से समझाया ब्रह्मांड में एक जेट से क्‍यों और कैसे निकलती है गामा-रे

यह स्‍टडी 29 जून को एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स में पब्लिश हुई है। यह एक जेट के संपूर्ण विकास के पहले 3D सिम्‍युलेश के बारे में बताती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जुलाई 2022 13:09 IST
ख़ास बातें
  • नया मॉडल जेट का अबतक का सबसे हाई रेजॉलूशन सिम्‍युलेशन है
  • यह जेट गामा-रे में होने वाले विस्‍फोट को भी एक्‍सप्‍लेन करता है
  • यह घटनाएं काफी दुर्लभ बताई जाती हैं

स्‍टडी को लीड करने वाले नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के ओरे गॉटलिब ने कहा कि जेट ब्रह्मांड में सबसे शक्तिशाली घटनाएं हैं।

वैज्ञानिकों ने एक जेट के संपूर्ण विकास का पहला 3D सिम्‍युलेशन डेवलप किया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक रो‍टेटिंग ब्‍लैक होल के पास जेट का जन्‍म होता है और आखिर में वह एक ढहते हुए तारे से बचने की कोशिश करता है। सिम्‍युलेशन से पता चलता है कि जैसे ही तारा ढहता है, उसका मटीरियल उसी डिस्क पर गिरता है जो ब्लैक होल के चारों ओर घूमती है। यह मटीरियल डिस्क को झुका देता है, जिसके बाद जेट झुक जाता है और अपनी मूल ट्रैजिक्‍टरी में पहुंचने के लिए संघर्ष करता है। यह डगमगाता जेट गामा-रे में होने वाले विस्‍फोट को भी एक्‍सप्‍लेन करता है और बताता है कि यह सब काफी दुर्लभ है। 

यह स्‍टडी 29 जून को एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स में पब्लिश हुई है। यह एक जेट के संपूर्ण विकास के पहले 3D सिम्‍युलेश के बारे में बताती है। यानी ब्लैक होल के पास उसके जन्म से लेकर ढहते तारे से बचने के बाद उसके उत्सर्जन तक। नया मॉडल जेट का अबतक का सबसे हाई रेजॉलूशन सिम्‍युलेशन है। 

स्‍टडी को लीड करने वाले नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के ओरे गॉटलिब ने कहा कि जेट ब्रह्मांड में सबसे शक्तिशाली घटनाएं हैं। पिछले अध्ययनों ने यह समझने की कोशिश की है कि वे कैसे काम करते हैं, लेकिन वो अध्‍ययन कम्‍प्‍यूटेशनल पावर तक सीमित थे और उनमें कई धारणाएं शामिल थीं। हमारी स्‍टडी में हम शुरुआत से ही जेट के पूरे डेवलपमेंट का मॉडल बनाने में सक्षम थे। हमने ब्लैक होल से उत्सर्जन वाली जगह तक जेट को फॉलो किया और ऐसे प्रोसेस का पता चला, जिन्‍हें पिछली स्‍टडीज में अनदेखा किया गया था।

ओरे गॉटलिब ‘नॉर्थवेस्टर्न सेंटर फॉर इंटरडिसिप्लिनरी एक्सप्लोरेशन एंड रिसर्च इन एस्ट्रोफिजिक्स' (CIERA) में फेलो हैं। उन्होंने नॉर्थवेस्टर्न के ‘वेनबर्ग कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज' में भौतिकी और खगोल विज्ञान के अस‍िस्‍टेंट प्रोफेसर साशा त्चेखोवस्कॉय के साथ मिलकर यह रिसर्च पेपर लिखा है। 
Advertisement

जेट ब्रह्मांड की सबसे ताकतवर घटना है जिसमें चमकीली गामा रे निकलती है। यह तब निकलती है, जब एक विशाल तारे का कोर ब्लैक होल बनाने के लिए अपने ही गुरुत्वाकर्षण से ढह जाता है। वह ब्लैक होल में गिरता है और जेट को उस ढहते हुए तारे में लॉन्च करना चाहता है। जेट तारे को तब तक पंच करता है, जब तक कि वह दूर ना चला जाए। तारे के दूर जाने के बाद जेट एक चमकीली गामा रे पैदा करता है। 
Advertisement

नए सिम्‍युलेशन से यह भी पता चला है कि जेट में कुछ मैग्‍नेटिक एनर्जी आंशिक रूप से थर्मल ऊर्जा में बदल जाती है। इससे पता चलता है कि जेट में मैग्‍नेटिक और थर्मल ऊर्जा की एक संरचना है, जो गामा रे को पैदा करती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.