वो घड़ी आ गई… कभी भी फट सकता है 80 साल से ‘खामोश’ तारा, धरती से देख पाएंगे!

विस्‍फोट के बाद टी कोरोना बोरियालिस (T Coronae Borealis) नाम के एक ‘ब्लेज स्टार' की चमक पृथ्‍वी से भी देखी जा सकेगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2024 21:24 IST
ख़ास बातें
  • अंतरिक्ष में कभी भी हो सकता है विस्‍फोट
  • कोरोना बोरेलिस तारामंडल में विस्‍फोट करेगा तारा
  • 80 साल बाद विस्‍फोट, दिखेगी चमक

इस नजारे को देखने के लिए वैज्ञानिकों ने तैयारी कर ली है। उन्‍होंने जमीन और स्‍पेस से ऑपरेट हो रहे टेलिस्‍कोपों से डेटा जुटाने की योजना बनाई है।

कई महीनों से वैज्ञानिक जिसका इंतजार कर रहे हैं, वो घड़ी अब नजदीक आ गई है। किसी भी रात आसमान में एक ‘मेहमान तारा' नजर आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वैज्ञानिकों की टीमें पृथ्‍वी से 3 हजार प्रकाश वर्ष दूर कोरोना बोरेलिस तारामंडल (Corona Borealis constellation) की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। उन्‍हें उम्‍मीद है कि वहां एक पावरफुल विस्‍फोट होने वाला है। इस विस्‍फोट के बाद टी कोरोना बोरियालिस (T Coronae Borealis) नाम के एक ‘ब्लेज स्टार' की चमक पृथ्‍वी से भी देखी जा सकेगी। 

पहले अनुमान था कि विस्‍फोट सितंबर महीने में कभी हो सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अब वह टाइम करीब आ गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के अनुसार, टी कोरोना बोरियालिस तारे में हर 79 से 80 साल में विस्‍फोट होता है। यानी इस बार विस्‍फोट के बाद यह फ‍िर 80 साल के लिए खामोश हो जाएगा।  
Advertisement
 

क्‍यों होता है 80 साल में विस्‍फोट? 

टी कोरोना बोरियालिस एक बाइनरी सिस्‍टम में बंधा है। ऐसे सिस्‍टम में एक बड़ा तारा होता है और एक सफेद बौना तारा। मौजूदा मामले में बड़ा तारा अपने मटीरियल को सफेद बौने तारे के तल पर डंप कर रहा है। दोनों एक-दूसरे के बहुत नजदीक चक्‍कर लगा रहे हैं, ऐसे में मटीरियल डंप होने के कारण बौने तारे के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, टेंपरेचर के ज्‍यादा बढ़ने पर उसमें थर्मोन्यूक्लियर विस्फोट शुरू हो जाएगा। आखिरकार सफेद बौना तारा सारे मटीरियल को अंतरिक्ष में उड़ा देगा और बहुत अधिक चमकीला हो जाएगा। 

इस नजारे को देखने के लिए वैज्ञानिकों ने तैयारी कर ली है। उन्‍होंने जमीन और स्‍पेस से ऑपरेट हो रहे टेलिस्‍कोपों से डेटा जुटाने की योजना बनाई है। नासा के फर्मी गामा-रे स्पेस टेलीस्कोप से इस तारे पर नजर रखी जा रही है। वैज्ञानिक हर घंटे पर अपडेट ले रहे हैं। वह देखना चाहते हैं कि इस विस्‍फोट का हमारे अंतरिक्ष में तैरती किरणों पर क्‍या असर होगा। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.