वैज्ञानिकों ने इंसानी चमड़ी से बना दिया रोबोट का मुस्कराता चेहरा

शोधकर्ताओं का कहना है कि यह डेवलेपमेंट आने वाले समय में स्किन एजिंग को रोकने में भी इस्तेमाल की जा सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जून 2024 19:44 IST
ख़ास बातें
  • स्किन का बना मुस्कराता चेहरा दुनियाभर में ध्यान खींच रहा है।
  • वैज्ञानिकों ने इंसान की जिंदा त्वचा से एक मुस्कराता चेहरा तैयार कर दिया।
  • इसे ह्यूमेनॉइड रोबोट के चेहरे से चिपकाया जा सकता है।

शोधकर्ताओं ने एक जिंदा टिश्यू का इस्तेमाल करके इसे तैयार किया है।

जापान के वैज्ञानिकों ने इंसान की जिंदा त्वचा से एक मुस्कराता चेहरा तैयार कर दिया। मुस्काराता हुआ चेहरा रोबोट फेस के रूप में भी इस्तेमाल हो सकता है। यह स्किन का बना मुस्कराता चेहरा दुनियाभर में ध्यान खींच रहा है। इसे ह्यूमेनॉइड रोबोट के चेहरे से चिपकाया जा सकता है। इसमें स्माइल के अलावा दूसरे फेशियल एक्सप्रेशन भी आ सकते हैं। 

टोक्यो यूनिवर्सिटी में शोधकर्ताओं ने एक जिंदा टिश्यू का इस्तेमाल करके इसे तैयार किया है। दरअसल यह टिश्यू इंसानी कोशिकाओं को लेकर लैब में तैयार किया गया था। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शोधकर्ताओं ने कहा है कि इस डेवलपमेंट से भविष्य में सेल्फ हीलिंग स्किन का भी आविष्कार किया जा सकेगा जो आसानी से कटेगी-फटेगी नहीं। Cell Reports Physical Science नामक जर्नल में इस स्टडी को प्रकाशित किया गया है। यह स्किन काफी सॉफ्ट है और अपने आप को रिपेयर भी कर सकती है। यह रियल स्किन जैसी दिखती है। 

इसके अलावा शोधकर्ताओं ने उन लिगामेंट्स को भी बनाने की कोशिश की जो स्किन को भीतरी टिश्यू से जोड़ते हैं। रोबोट में इसे इस्तेमाल करने के लिए पहले छोटे छेद किए गए। उसके बाद इन पर एक जैल लगाया गया जिसमें कोलाजन (collagen) था। उसके बाद इस स्किन को रोबोट के चेहरे पर चिपका दिया गया। यह नया प्रोडक्ट काफी लचीला था और रोबोट के द्वारा चेहरा इधर उधर किए जाने पर भी स्किन फट नहीं रही थी। 

शोध को लीड करने वाले प्रोफेसर Shoji Takeuchi के अनुसार, इस खोज के जरिए एक ऐसा तरीका सामने आया है जिससे आने वाले समय में त्वचा को कॉम्प्लेक्स स्ट्रक्चर्स के साथ आसानी से जोड़ा जा सकेगा। हालांकि यह नया प्रोडक्ट अभी शुरुआती फेज में है। इसे अभी कई तरह के टेस्ट से गुजरना है जिसमें सालों का समय भी लग सकता है। उसके बाद ही इसे कमर्शियल तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। 
Advertisement

शोधकर्ताओं का कहना है कि यह डेवलेपमेंट आने वाले समय में स्किन एजिंग को रोकने में भी इस्तेमाल की जा सकती है। यानी आदमी की त्वचा को जल्दी बूढ़ा होने से रोका सकेगा। साथ ही कॉस्मेटिक और प्लास्टिक सर्जरी में भी यह काम का साबित होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  3. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  4. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  8. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  10. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.